उत्तराखंड को मिलेगी भाजपा के कुशासन से ‌मुक्ति- पर्यवेक्षक कुलदीप पठानिया–

by | Nov 15, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

कांग्रेस पर्यवेक्षक कुलदीप पठानिया ने कार्यकर्ताओं को अभी से चुनाव प्रचार में जुट जाने को कहा– 

चमोली। बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे कांग्रेस के पौड़ी लोकसभा पर्यवेक्षक कुलदीप पठानिया और यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तिलकराज शर्मा ने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान किया। कहा कि उत्तराखंड की जनता को भाजपा के कुशासन से मुक्ति दिलानी है। रविवार को दोनों नेता बदरीनाथ धाम पहुंचे थे। उन्होंने बदरीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।  पर्यवेक्षक कुलदीप पठानियाल ने कार्यकर्ताओं को अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। कहा कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश में विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा, अब उत्तराखंड में भी भाजपा को करारी शिकस्त देंगे। और राज्यवासियों को भाजपा के कुशासन से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि चमोली जनपद की तीनों विधानसभा बदरीनाथ, थराली और कर्णप्रयाग में विधानसभा की तैयारी भी शुरू कर दी है। बैठक में मंडल प्रभारी सुरेश डिमरी, जोशीमठ ब्लॉक अध्यक्ष हरीश ‌भंडारी, मुख्य जिला प्रवक्ता विकास जुगरान, अधिवक्ता रितेश बगवाड़ी, गौरव चौधरी आदि मौजूद थे। करीब दो घंटे तक बदरीनाथ धाम में रहने के बाद दोनों नेता हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना हुए। 

Latest News

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...
error: Content is protected !!