बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत बुधवार को आदि केदारेश्वर मंदिर के कपाट विधि विधान से बंद कर दिए गए हैं। रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी और धर्माधिकारी भुवन चंंद्र उनियाल ने मंदिर में पूजा अर्चना की। भगवान आदि केदारेश्वर को अन्नकूट अर्पित किया। आदि केदारेश्वर मंदिर के साथ ही आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट भी विधि-विधान से बंद कर दिए गए हैं। परंपरा के अनुसार भगवान आदिकेदारेश्वर को अन्नकूट अर्पित किया गया। मंगलवार को गणेश मंदिर के कपाट बंद हो गए हैं, जबकि बृहस्पतिवार को खडग पुस्तक बंद होने के बाद बदरीनाथ मंडप में वेद ऋचाओं का वाचन भी बंद हो जाएगा। इस मौके पर अपर मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, अपर धर्माधिकारी सत्यप्रसाद चमोला, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, सहायक मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, दफेदार कृपाल सनवाल, दर्शन कोटवाल, योगेश्वर पुरोहित, पुजारी किशोरी प्रसाद भट्ट, रामकृष्ण डंगवाल आदि मौजूद रहे। बदरीनाथ धाम में कड़ाके की ठंड के बावजूद तीर्थयात्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
बदरीनाथ धाम में आदि केदारेश्वर मंदिर के कपाट हुए बंद, रावल ने अर्पित किया भगवान को अन्नकूट–
by laxmi Purohit | Nov 17, 2021 | आस्था, चमोली | 0 comments

Latest News
बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...
कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...
नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...
टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...
दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...
माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
