भारतीय स्टेट बैंक शाखा ने बांटी प्रभावित ग्रामीणों को लाखों की सामग्री–

by | Nov 18, 2021 | चमोली, सामाजिक कार्य | 0 comments

जोशीमठ। भारतीय स्टेट बैंक की जोशीमठ शाखा लगातार सीमांत गांवों में राहत सामग्री का वितरण करती आ रही है। बैंक शाखा की ओर से लाता गांव में आपदा प्रभावित गांवों को राहत सामग्री वितरित की गई। गांवों में बैंक की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया। जिससे कई ग्रामीणों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कर दवाईयां ली। बीते सात फरवरी को ऋषि गंगा में आई बाढ़ से क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ था। कई परिवार प्रभावित हो गए थे। बैंक शाखा की ओर से प्रभावित क्षेत्र के 25 तोकों में सामूहिक धार्मिक, सांस्कृतिक आयोजन के लिए बर्तन व अन्य जरुरत की सामग्री वितरित की गई। ग्रामीणों ने बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक विकास वशिष्ठ, शाखा प्रबंधक गब्बर सिंह रावत, हल्द्वानी के मुख्य प्रबंधक ओमवीर गौतम सहित अन्य अधिकारियों का ढोल-दमाऊं की थाप पर नृत्य कर स्वागत किया। इस मौके पर राहुल, संजीव, अंकुर, ग्राम प्रधान सरिता देवी आदि मौजूद थे। 

Latest News

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!