पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किए गोपीनाथ भगवान के दर्शन, भारी बारिश के बीच 15 मिनट तक की गोपीनाथ भगवान की पूजा–

by | Jul 19, 2021 | चमोली, धर्म | 0 comments

 गोपेश्वर। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, महामंत्री नवल भट्ट के साथ ही अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने के साथ प्रसिद्घ गोपीनाथ भगवान के दर्शन किए। उन्होंने करीब 15 मिनट तक भगवान गोपीनाथ की पूजा-अर्चना में प्रतिभाग किया। आचार्य ब्राह्मणों ने वेद पाठ किया । पूर्व सीएम जब मंदिर में पहुंचे तो ‌मूसलाधार बारिश लगी हुई थी और मंदिर में भक्तों का हुजूम उमड़ा था। उन्होंने पूजा अर्चना के पश्चात मंदिर की एक परिक्रमा की और माता अनसूया और हमुमान मंदिर में भी मत्था टेका। करीब आधा घंटे तक वे मंदिर में रहे। उन्होंने मानव जाति को कोरोना संक्रमण से मुक्ति की प्रार्थना की। सावन के पहले सोमवार को रिमझिम बारिश में पूर्व सीएम भी उत्साहित नजर आए। 

Latest News

चमोली में बारिश-बर्फबारी से मौसम सुहावना, जंगल की आग बुझी–

चमोली जनपद में लगातार दूसरे दिन भी हुई बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी-- चमोली, 29...

चमोली: बदरीनाथ पुलिस ने चंद घंटों में ढूंढा श्रद्धालु का लाखों रुपये के जेवरात से भरा बैग–

मित्रता, सेवा और सुरक्षा” का सजीव उदाहरण पेश कर रही बदरीनाथ पुलिस, भावुक यात्री ने किया सैल्यूट...

चमोली: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी चचेरे भाई को 20 वर्ष का कठोर कारावास–

चमोली जिला न्यायालय में विशेष सत्र न्यायाधीश की अदालत ने सुनाया फैसला, पीड़िता को तीन लाख प्रतिकर...

चमोली: ज्योतिर्मठ में भूधंंसाव के तीन साल बाद शुरू हुआ क्षतिग्रस्त भवनों का ध्वस्तीकरण–

जनवरी 2023 में हुआ था भू-धंसाव, सैकड़ों भवन हो गए थे असुर​क्षित, एसडीएम के निर्देश पर ध्वस्तीकरण...

चमाेली: बमोथ गांव में पेयजल समस्या पर ग्रामीणों ने घेरा जल निगम के अधिकारी–

लंबे समय से पेयजल किल्लत झेल रहे ग्रामीण, ​शिकायत पर नहीं हो रही थी कोई कार्रवाई-- कर्णप्रयाग, 28 मई...

सिद्धपीठ कुरूड़ मंदिर को पर्यटन मानचित्र में मिला स्थान, श्रद्धालुओं में खुशी–

मंदिर समिति और हक-हकूकधारियों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, नंदा जात का प्रमुख केंद्र है कुरुड़...

चमोली: ​घिंघराण में आंधी-तूफान से गैस सिलिंडरों से भरे पिकअप वाहन के ऊपर गिरा पेड़–

चालक और गैस वितरक सुर​क्षित, फायर कर्मियों ने हटाया पेड़, एक घंटे तक लगा रहा जाम-- गोपेश्वर, 28 मई...

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘सौर जागरूकता स्मारिका पुस्तिका’ का किया विमोचन–

काउंसिल ऑन एनर्जी, इंवायरमेंट एंड वॉटर ने तैयार की जानकारीपरख सौर जागरुकता स्मारिका-- देहरादून, 28...

जय हिंद: चमोली जनपद में एक ही गांव के छह युवाओं का अग्निवीरजीडी में चयन, गांव में खुशी की लहर–

नंदानगर ब्लॉक के कनोल और बड़गुना गांव के युवाओं ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, ग्रामीणों ने जताई खुशी...
error: Content is protected !!