एतिहासिक गौचर मेला बिसराया, गोपेश्वर में व्यापारियों का मुंह चिढ़ाएगा ट्रेड फेयर मेला —

by | Nov 27, 2021 | चमोली, मनोरंजन | 0 comments

गोपेश्वर। दो साल तक कोरोना संक्रमण के कारण व्यापार चौपट होने के बाद अब गोपेश्वर में लग रहा ट्रेड फेयर मेला व्यापारियों का मुंह चिढ़ा रहा है। व्यापार संघ के जिम्मेदार पदाधिकारियों को मेला प्रबंधक ने न्यायालय का डर बैठा दिया है, जिससे व्यापार संघ मेला संचालन के विरोध में खुलकर सामने नहीं आ रहा है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना पहले ही व्यापारियों के सामने यह स्पष्ट कर चुके हैं कि किसी को भी दुकान या मेला लगाने के लिए हम मना नहीं कर सकते हैं। अनुमति मिलने पर कोई भी व्यक्ति कहीं भी दुकान या मेला आयोजित कर सकता है। ऐसे में गोपेश्वर में व्यापारियों में मायूसी है। कई व्यापारी मेले के विरोध में भारी मन से अपनी बात मीडिया के सम्मुख रख रहे हैं। 

चमोली जनपद का एतिहासिक गौचर मेला प्रशासन की ओर से इस वर्ष रद्द कर दिया गया है। कोरोना संक्रमण के चलते मेले को रद्द किया गया है। लेकिन गोपेश्वर में आयोजित होने वाले ट्रेड फेयर मेले को कैसे आयो‌जन की अनुमति दी गई है, यह सवाल सबके मन में उठ रहा है। लोगों का कहना है कि इस कोरोना काल में मेला भारी रिस्क हो सकता है, नगर क्षेत्र के साथ ही पूरे जिले के लिए यदि ऐसा हो रहा है तो, इसी के चलते गौचर मेला सरकार ने स्थगित किया था। व्यापारियों का एक वर्ग जल्द ही जिलाधिकारी से भेंट कर मेले को स्थगित करने की मांग उठाएगा। व्यापारियों का कहना है कि इस कोरोना काल में कैसे ट्रेड फेयर मेले के आयोजन की अनुमति दी गई है। नगर के व्यापारी ग्राहकों को ढूंढे फिर रहे हैं और ले दे के गोपेश्वर के मध्य में स्थित पुलिस मैदान में कैसे ट्रेड फेयर मेले के आयोजन की अनुमति दी जा रही है। एकजुटता से मेले का बहिष्कार किया जाएगा। 

Latest News

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...

अदालत से: डाकघर में जमा 28 लाख रुपये के लिए विपिन चंद्र को मिलेगा उत्तराधिकार प्रमाणपत्र–

जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...

चमोली: महिला की संदिग्ध मौत में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा–

पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...
error: Content is protected !!