देहरादून। सचिवालय में सोमवार देर शाम आईएएस के बड़ी संख्या में तबादले हुए हैं। अब पहाड़ में भी जल्द प्रशासनिक फेरबदल की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। शासन ने आशीष श्रीवास्तव को हटाकर आर राजेश कुमार को देहरादून का नया जिलाधिकारी बनाया है। इसके अलावा बृजेश कुमार संत को एमडीडीए के उपाध्यक्ष की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। नीरज खैरवाल से ऊर्जा विभाग वापस लेकर उन्हें परिवहन निगम का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। दीपक रावत को कुंभ मेला अधिकारी के पद से मुक्त कर यूपीसीएल, पिटकुल तथा उरेड़ा का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। रणवीर सिंह चौहान को आबकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मनीषा पंवार से कृषि विभाग हटाकर उन्हें अपर मुख्य सचिव वित्त बनाया गया है। आनंद वर्द्घन को गृह और कारागार की जिम्मेदारी दी गई है, आरके सुधांशु से ग्रामीण निर्माण विभाग हटा दिया गया है। आर मीनाक्षी सुंदरम को कृषि विभाग दिया गया है। नीतीश कुमार झा को पंचायती राज सचिव और निदेशक बनाया गया है। राधिका झा से ऊर्जा विभाग वापस लेकर उन्हें विद्यालय शिक्षा का सचिव और औद्योगिक विकास का सचिव बनाया गया है। सौजन्य को ऊर्जा तथा वैकल्पिक ऊर्जा का सचिव बनाया गया है। एसए मुरुगेशन को लेख और युवा कल्याण विभाग का भी सचिव बनाया गया है। शासन में हुए आईएएस के ताबड़तोड़ तबादलों के बाद अब पहाड़ में भी बड़े प्रशासनिक फेरबदल की अटकलें लगाई जा रही हैं।
बड़ी संख्या में आईएएस के तबादले हुए, अब पहाड़ में भी प्रशासनिक फेरबदल की चर्चाएं तेज–
by laxmi Purohit | Jul 20, 2021 | चमोली, देहरादून | 0 comments

Latest News
हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...
कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...
चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–
मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश...
यज्ञ के लिए अरणी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...
पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...
छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...
सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋषिकेश, 19 अप्रैल 2026:...
गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...
सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

