गोपेश्वर के मयंक तिवारी ने लक्की ड्रॉ में जीती कार–

by | Dec 12, 2021 | चमोली, मनोरंजन | 0 comments

गोपेश्वर। गोपेश्वर महोत्सव रविवार को संपन्न हो गया है। इस सात दिवसीय महोत्सव में लोगों ने जमकर खरीदारी की। महोत्सव में स्थानीय युवाओं की ओर से लक्की ड्रॉ का आयोजन भी किया गया। जिसमें गोपेश्वर के मयंक तिवारी ने कार जीती। इसके अलावा कई अन्य लोगों ने लक्की ड्रॉ से स्कूटी, वॉशिंग मशीन और कलर टीवी जीती। मेले में गरम कपड़ों के साथ ही लोगों ने कृषि यंत्र और स्थानीय उत्पादों की भी जमकर खरीदारी की। बच्चों ने मेले में चर्खी, ड्रेगन, मिक्की माउस का खूब लुत्फ उठाया। महोत्सव के अंतिम दिन रविवार होने के चलते सुबह से लेकर देर शाम तक पुलिस मैदान में खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। महोत्सव में दो दिनों तक मौसम खराब होने के चलते भीड़ गायब हो गई थी, लेकिन मौसम सामान्य होने के बाद खिली धूप में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस वर्ष गौचर मेले का आयोजन नहीं हुआ, जिस कारण गौचर से लेकर जोशीमठ और गैरसैंण, पोखरी तक के लोग भी गोपेश्वर महोत्सव में खरीदारी करने पहुंचे। 

Latest News

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...

अदालत से: डाकघर में जमा 28 लाख रुपये के लिए विपिन चंद्र को मिलेगा उत्तराधिकार प्रमाणपत्र–

जिला न्यायालय ने तीन डाकघर खातों सहित चार खातों में जमा धनराशि और ब्याज प्राप्त करने की दी अनुमति...

चमोली: महिला की संदिग्ध मौत में पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा–

पत्नी की मौत के बाद दूसरी महिला के साथ मिला पति, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा; शांति भंग में पुरसाड़ी...

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...
error: Content is protected !!