विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस में दावेदारों की सूची लंबी–

by | Dec 17, 2021 | राजनीति, श्रीनगर | 0 comments

 स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष 11 विधानसभा क्षेत्र से 63 दावेदारों ने की दावेदारी, स्क्रूटनी के बाद प्रस्ताव अनुमोदन के लिए भेजे जाएंगे– पौड़ी। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है। शुक्रवार को श्रीनगर गढ़वाल में कांग्रेस की स्क्रिनिंग कमेटी ने गढ़वाल की 11 विधान सभा सीटों से आए दावेदारों के साक्षात्कार लिए। बंद कमरे में एक-एक कर दावेदारों को बुलाकर उन्हें परखा गया। कमेटी के सम्मुख 63 दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश की। दावेदारी में करीब 16 महिला नेत्री भी शामिल रही। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के विधानसभा क्षेत्र से स्क्रीनिंग की शुरूआत की गई। स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडे, सदस्य डा. अजय कुमार और वीरेंद्र राठौर श्रीनगर पहुंचे। उन्होंने दावेदारों को एक-एक कर बंद कमरे में बुलाया और उनका साक्षात्कार लिया। स्क्रीनिंग में रुद्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी और चमोली के 63 दावेदारों ने अपनी दावेदारी रखी। पूर्व कैबिनेट मंत्री मातबर सिंह कंडारी, मंत्री प्रसाद नैथानी, ठाकुर गजेंद्र सिंह पंवार, ब्लॉक प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, पूर्व विधान सभा सचिव जगदीश चंद्र, वीरेंद्र बुटोला, लक्ष्मण रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा, प्रदीप तिवाड़ी, नरेंद्र बिष्ट ने अपनी दावेदारी रखी। कुल मिलाकर 11 विधान सभा सीट श्रीनगर, पौड़ी, चौबट्टाखाल, लैंसडौन, घनसाली, देवप्रयाग, बदरीनाथ, केदारनाथ, रुद्रप्रयाग, थराली, कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र से आए दावेदारों ने स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष अपनी दावेदारी पेश की। 

Latest News

जय केदार: व्यवस्थित और सुगमता से श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के कर रहे हैं दर्शन: आशा नौटियाल–

केदारनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, पांच दिन में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, कहा...

सांस्कृतिक धरोहर: सलूड़-डुंगरा गांव में रही रम्माण मेले की धूम, मुखौटा नृत्य रहे आकर्षण का केंद्र–

विधायक लखपत बुटोला ने तीन लाख और ब्लॉक प्रमुख ने की ढाई लाख रुपये देने की घोषणा-- जोशीमठ, 26 अप्रैल...

चमोली: भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली रैली, कांग्रेस पर साधा निशाना–

महिला आरक्षण बिल को लेकर सड़क पर उतरी भाजपा महिला कार्यकर्ता, कहा-कांग्रेस महिला विरोधी-- गोपेश्वर...

चमोली: शादी के ठीक एक दिन पहले दूल्हे ने की आत्महत्या–

आज बिरही के एक होटल में जानी थी बरात, शादी की खु​​शियां मातम में बदली-- चमोली। थराली के कुलसारी...

चमोली: जोशीमठ में चल रहे स्थिरीकरण की डीपीआर को सार्वजनिक करें, समिति ने उठाए कार्यों पर सवाल–

जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने नगर क्षेत्र में स्थिरीकरण के कार्यों पर उठाए सवाल, डीपीआर सार्वजनिक करने...

जय भैरवनाथ: केदारनाथ धाम में श्री भकुंट भैरव नाथ मंदिर के कपाट खुले–

जय भैरवनाथ के जयकारों से गूंजी केदारपुरी, आज से शुरू होंगी नित्य पूजाएं-- केदारनाथ। केदारनाथ धाम में...

सुखद: हाईस्कूल में रुद्रप्रयाग जनपद तीसरे स्थान पर, इंटरमीडिएट में भी शानदार प्रदर्शन–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी अजय कुमार चौधरी ने दी शुभकामनाएं, हाईस्कूल में 95.95 प्रतिशत, इंटर में 87.28...

चमोली: अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां–

जिला​धिकारी कार्यालय परिसर में दिया धरना, पोषण ट्रेकर पर भी नहीं किया काम, केंद्रों पर लगाए ताले...

चमोली: बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल–

विधायक ने कहा, सरकार की न नीति स्पष्ट है न नियत, सिर्फ राजनीतिक स्वार्थ के लिए किया जा रहा जनता को...
error: Content is protected !!