घरों में सो रखे थे ग्रामीण, मध्य रात्रि को आंधी-तूफान से उड़ गई घरों की छत–

by | Dec 19, 2021 | आपदा, चमोली | 0 comments

चमोली जनपद के निजमुला घाटी में ग्रामीणों के मकानों की छतें उड़ीं, रातभर अफरा-तफरी में रहे ग्रामीण– गोपेश्वर। शनिवार रात को निजमुला घाटी के पाण गांव में आंधी-तूफान से ग्रामीणों के मकानों की छतें उड़ गई, जबकि विद्युत लाइन भी टूट गई, जिससे बिजली सप्लाई ठप पड़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि मध्य रात्रि से वे सो नहीं पाए हैं। सूचना मिलते ही रविवार को राजस्व विभाग की टीम प्रभावित गांव में भेज दी गई है, टीम की रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को मुआवजे का भुगतान किया जाएगा। शनिवार को मौसम सामान्य होने के बावजूद भी रात करीब एक बजे निजमुला घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आंधी-तूफान हुआ। करीब आधा घंटे तक चले तूफान से गंगा सिंह के आवासीय मकान की छत उड़ गई, जबकि हिम्मत सिंह, भीम सिंह, कमला देवी, ज्ञान सिंह, सबर सिंह, भरत सिंह, खीम सिंह, देव सिंह, बसंती देवी, कैलाश सिंह, मंगल सिंह, मोहन सिंह, चंद्र सिंह, दरवान सिंह और नंदन सिंह की छानियां क्षतिग्रस्त हो गई। गांव में सप्लाई हो रही बिजली के करंटयुक्त तार भी टूट गए। क्षेत्र में शनिवार को देर शाम भी बर्फबारी हुई, जिससे मौसम ठंडक भरा हो गया था, जिसे देखते हुए ग्रामीण जल्दी ही अपने घरों में दुबक गए थे, लेकिन आंधी-तूफान होने पर ग्रामीण रातभर अफरा-तफरी में रहे। 

Latest News

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...
error: Content is protected !!