एसडीएम और तहसीलदार के बिना यह कैसी तहसील–

by | Dec 25, 2021 | चमोली, समस्या | 0 comments

पोखरी तहसील में नहीं एसडीएम और तहसीलदार, बैरंग लौट जाते हैं तहसील के काम से आने वाले लोग– 

पोखरी। चमोली जनपद की सबसे पुरानी तहसील में शामिल पोखरी तहसील बिना एसडीएम और तहलदार के चल रही है। भूमि व प्रमाण पत्र संबंधित मामलों को लेकर तहसील में पहुंचने वाले ग्रामीणों को कई बार बैरंग लौटना पड़ रहा है।  स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना है कि राज्य बनने से पहले यहां नियमित अधिकारी तैनात रहते थे, लेकिन राज्य गठन के बाद यहां आते बाद में हैं पहले उनके जाने की तैयारी कर ली जाती है। २० सालों में यहां पर अधिकांश समय प्रभारी एसडीएम और तहसीलदार रहे हैं। वर्तमान में तहसीलदार का प्रभार कर्णप्रयाग के तहसीलदार के पास है, जबकि एसडीएम का प्रभार चमोली के एसडीएम देख रहे हैं। इससे लोगों के प्रमाण पत्र सहित कई जरूरी काम समय पर नहीं हो पाते हैं। क्योंकि प्रभारी अधिकारी यहां पर्याप्त समय नहीं दे पाते हैं। कई बार लोगों को अपने काम कराने के लिए कर्णप्रयाग और चमोली की दौड़ लगानी पड़ती है। वहां भी अधिकारियों के बैठक या अन्य काम के चलते इधर-उधर जाने पर कई बार लोग बैरंग ही लौट आते हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि पोखरी तहसील में नियमित एसडीएम और तहसीलदार की तैनाती कराई जाए। पोखरी के नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत, ब्लॉक प्रमुख प्रीती भंडारी, ज्येष्ठ उपप्रमुख पूरण नेगी, कनिष्ठ उपप्रमुख जयकृत बिष्ट व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेन्द्र प्रकाश सेमवाल, ब्लाक अध्यक्ष मंगल सिंह नेगी, भाकपा स्टेंट काउंसिल नरेन्द्र रावत, प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह राणा, कुंवर सिंह खत्री, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष कुंवर सिंह चौधरी और नगर अध्यक्ष संतोष चौधरी ने कहा कि कई बार शासन-प्रशासन से तहसील में नियमित अधिकारियों की तैनाती की मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। 

Latest News

आस्था: पंच प्यारों के साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ हजारों श्रद्धालुओं का जत्था–

सबद कीर्तन और अरदास के बाद रवाना हुए श्रद्धालु, उत्साह उमंग आस्था के साथ घांघरिया पहुंचे श्रद्धालु...

चमाेली:सड़क किनारे खड़े डंपर पर लगी आग, पुलिस ने बुझाई–

डंपर का अ​धिकांश हिस्सा जल गया, पिछले नौ दिनों से सड़क किनारे खड़ा था डंपर-- चमोली, 22 मई 2026:...

कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया पूर्वी बांगर क्षेत्र के गांवों का दौरा–

सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश-- रुद्रप्रयाग, 22 मई 2026: कैबिनेट मंत्री एवं विधायक...

चमोली: 50 लाख मुआवजा और नौैकरी की मांग पर अड़े लोग, सात घंटे तक शव नहीं उठाया–

वन विभाग ने वि​भिन्न स्रोतों से 30 लाख रुपये देने और मृतक की पत्नी को नौकरी देने का दिया लि​खित...

विशेष विमान से गोपेश्वर पहुंचे भारत सरकार के गृहसचिव–

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की यात्रा पर जाएंगे, गोपीनाथ मंदिर में आरती में हुए शामिल-- गोपेश्वर, 21 मई...

आस्था: द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले–

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं-- मदमहेश्वर/उखीमठ/रुद्रप्रयाग, 21...

चमोली: जंगल में आग बुझाने गया फायर वाचर चट्टान से गहरी खाई में गिरा, मौत–

बिरही के पास चीड़ के जंगल में भड़की आग को बुझाने टीम के साथ गया था फायर वाचर-- चमोली, 21 मई 2026:...

बदरीनाथ से यात्रियों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर हाईटेंशन लाइन से उलझा–

पायलट ने सूझबूझ दिखाकर खेत में कराई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी-- देहरादून/टिहरी...

चमोली: बूरा गांव की वन पंचायत की भूमि पर बड़े पैमाने पर हुआ अवैध कब्जा, प्रशासन मौन–

वन पंचायत सरपंच प्रबंध समिति, ग्राम पंचायत और महिला मंगल दल ने जिला​धिकारी से की कार्रवाई की मांग...
error: Content is protected !!