औली में शराब पीकर हुड़दंग किया तो होगी कार्रवाई–

by | Dec 29, 2021 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

नए साल के जश्न को लेकर पुलिस सख्त औली के लिए यातायात प्लान तैयार करने के दिए निर्देश–

चमोली। चमोली जनपद की पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने कहा कि औली में नए साल की पूर्व संध्या पर औली में यदि कोई शराब पीकर हुड़दंग करेगा तो उसपर सख्त कानूनी कार्रवाई करें। जोशीमठ-औली मोटर मार्ग पर पर्यटकों की अधिक आमद को देखते हुए यातायात प्लान तैयार करें। जिससे पर्यटकों को किसी तरह की असुविधा न हो। एसपी श्वेता चौबे ने जोशीमठ थाने का निरीक्षण भी किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि पर्यटक स्थलों पर वर्तमान में जारी कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराएं। बाहरी राज्यों से उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों का शत प्रतिशत सत्यापन कराना सुनिश्चित करें। इससे पहले एसपी ने थाने के प्रशासनिक भवन, थाना कार्यायल, मैस, आदर्श बैरक, आवासीय भवनों, चौकी बाजार और पुलिस विभाग के निर्माणाधीन आवासीय प्रशासनिक भवनों की प्रगति का निरीक्षण किया। एसपी ने रविग्राम में स्थित फायर स्टेशन और जोशीमठ में तैनात एसडीआरएफ का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नए साल के मद्देनजर अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों पर कोविड गाइड लाइन का हर हाल में पालन कराना सुनिश्चित किया जाए। 

Latest News

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!