हर बूथ पर 51 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल करना है भाजपा का लक्ष्य–

by | Jan 4, 2022 | देहरादून, राजनीति | 0 comments

 भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी ने चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक लेकर दिए टिप्स, कहा-प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पहले बूथ स्तर पर किया काम–

देहरादून। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। मंगलवार को भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने देहरादून महानगर की धर्मपुर, कैंट, राजपुर और मसूरी विधानसभा की चुनाव प्रबंधन समितियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में प्रधानमंत्री हो, गृहमंत्री हो या राष्ट्रीय अध्यक्ष या कोई अन्य बड़े नेता हो, सबने कभी न कभी बूथ स्तर पर कार्य किया है। यही हमारी पार्टी की खासियत है। अन्य दलों के नेताओं को तो यह भी पता नहीं रहता है कि बूथ पर जाकर कैसे काम करना होता है। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य इस बार साफ है। हर बूथ पर 51 प्रतिशत और उससे अधिक वोट लेना है। भारतीय जनता पार्टी का उत्तराखंड में लगभग 35 प्रशित वोट बैंक है। लिहाजा अधिक से अधिक वोट लेकर अपनी सरकार पुनर्स्थापित करनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने अनुभव भी साझा किए। कहा कि वे जब 7, 8 वर्ष के बालक थे तो उनके पिता उन्हें उनके राज्य की विधानसभा दिखाने लेकर गए परंतु कोई विधायक हमारे जानने वाला नहीं था और हमें पास नहीं मिला, वापस घर लौटना पड़ा, पर भाजपा का प्रताप है कि उसने मुझे मौका दिया और आज मैं संसदीय कार्य मंत्री हूं ! भाजपा इतिहास रचती भी है इतिहास बदलती भी है और उत्तराखंड के आगामी विधानसभा चुनाव में 60 से ज्यादा सीटें जीत कर यहां एक बार फिर इतिहास बनाने वाली है ! प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने विधानसभाओं के चुनाव प्रबंधन समितियों का उपस्थिति व्रत लेते हुए विधानसभा स्तर के सभी 24 विभागों के द्वारा किए जाने वाले कार्यों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए अपेक्षा व्यक्त की कि प्रत्येक कार्यकर्ता जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेगा और अपनी अपनी विधानसभा भारी मतों से जिताने का सफल प्रयत्न करेगा। बैठक में कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महामंत्री रतन चौहान, मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल,राजपुर विधानसभा प्रभारी कमला चौहान ,मसूरी विधानसभा प्रभारी रविंद्र कटारिया, कैंट विधानसभा प्रभारी कृष्ण कुमार सिंघल, धर्मपुर विधानसभा प्रभारी हरीश डोरा सहित सभी विधानसभा विस्तारक, सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं देहरादून महानगर की चारों  विधानसभा के चुनाव संचालन समिति पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

Latest News

चमोली: 50 लाख मुआवजा और नौैकरी की मांग पर अड़े लोग, सात घंटे तक शव नहीं उठाया–

वन विभाग ने वि​भिन्न स्रोतों से 30 लाख रुपये देने और मृतक की पत्नी को नौकरी देने का दिया लि​खित...

विशेष विमान से गोपेश्वर पहुंचे भारत सरकार के गृहसचिव–

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की यात्रा पर जाएंगे, गोपीनाथ मंदिर में आरती में हुए शामिल-- गोपेश्वर, 21 मई...

आस्था: द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले–

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं-- मदमहेश्वर/उखीमठ/रुद्रप्रयाग, 21...

चमोली: जंगल में आग बुझाने गया फायर वाचर चट्टान से गहरी खाई में गिरा, मौत–

बिरही के पास चीड़ के जंगल में भड़की आग को बुझाने टीम के साथ गया था फायर वाचर-- चमोली, 21 मई 2026:...

बदरीनाथ से यात्रियों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर हाईटेंशन लाइन से उलझा–

पायलट ने सूझबूझ दिखाकर खेत में कराई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी-- देहरादून/टिहरी...

चमोली: बूरा गांव की वन पंचायत की भूमि पर बड़े पैमाने पर हुआ अवैध कब्जा, प्रशासन मौन–

वन पंचायत सरपंच प्रबंध समिति, ग्राम पंचायत और महिला मंगल दल ने जिला​धिकारी से की कार्रवाई की मांग...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर मायापुर में आ​खिरकार पूरा हुआ डामरीकरण, यातायात हुआ सुगम–

विवाद के कारण लंबे समय से रुका था चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य, प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद हुई सड़क...

चमोली: गुलदार ने घास लेने गई महिला पर किया हमला, घायल–

जिला अस्पताल में महिला के हाथ में लगाए गए टांके, सुबह मठ सड़क के समीप घास लेने गई थी महिला...

आस्था: बदरीनाथ भगवान के दर्शनों को पहुंचे साउथ सिनेमा के दिग्गज अ​भिनेता श्रीकांत मेका–

चमोली पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों को सराहा, बदरीनाथ मंदिर में की विशेष पूजाएं-- बदरीनाथ, 19 मई 2026:...
error: Content is protected !!