चमोली में दो जगह से कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार–

by | Jan 15, 2022 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

जोशीमठ और पीपलकोटी में पुलिस ने की कच्ची शराब के विरुद्घ कार्रवाई–

जोशीमठ/पीपलकोटी। चमोली पुलिस की अवैध शराब की तस्करी पर पैनी नजर है। पुलिस ने दो जगह पर कार्रवाई करते हुए १८ लीटर कच्ची शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव को देखते हुए मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए जिले में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पीपलकोटी चौकी पुलिस ने हीरा सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी नेपाल, हाल निवासी मायापुर पीपलकोटी को आठ लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा है। दूसरी ओर गोविंदघाट पुलिस ने १० लीटर कच्ची शराब के साथ मोती लाल पुत्र गणेश बहादुर निवासी नेपाल, हाल निवासी बलदौड़ा पुल के पास को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। चमोली पुलिस की ओर से इन दिनों अवैध शराब और तस्करी के मामले में ताबड़तोड़ छापेमारी और कार्रवाई की जा रही है। 

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!