चमोली में दिग्गज प्रत्याशियों ने किए नामांकन–

by | Jan 25, 2022 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

 कर्णप्रयाग सीट पर भाजपा से बागी टीका प्रसाद मैखुरी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में किया नामांकन– 

गोपेश्वर : विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चमोली जनपद की तीन विधानसभा सीटों पर नौ प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए हैं। बदरीनाथ विधानसभा सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी महेंद्र भट्ट, कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी, भाकपा प्रत्याशी विनोद जोशी और पीपीआईडी (पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक) के प्रत्याशी पुष्कर लाल बैछवाल ने नामांकन कराया।

थराली सीट के लिए सीपीआईएस के प्रत्याशी कुंवर राम तथा कर्णप्रयाग विधानसभा से भाकपा माले के प्रत्याशी इंद्रेश मैखुरी, पीपीआईडी की प्रत्याशी सुरेशी देवी, भाजपा प्रत्याशी अनिल नौटियाल और निर्दलीय प्रत्याशी टीका प्रसाद मैखुरी ने नामांकन पत्र जमा किए।

कर्णप्रयाग सीट पर भाजपा को अपनों की नाराजगी भी झेलनी पड़ रही है। यहां भाजपा के बागी टीका प्रसाद मैखुरी ने नामांकन कर प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। जबकि इसी सीट पर निवर्तमान विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी भी टिकट न मिलने से नाराज चल रहे हैं। इसका भी भाजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

Latest News

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...

सतर्कता: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में चमोली आगे, एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में प्रथम–

जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपल​​​ब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अ​​भियान...

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...
error: Content is protected !!