कड़ाके की ठंड में पठाली क्षेत्र में किया ददा देवेश नौटियाल ने प्रचार, मातृशक्ति को दिया वचन, युवा बेरोजगारों को देंगे रोजगार– 

by | Feb 3, 2022 | राजनीति, रूद्रप्रयाग | 0 comments

गांव-गांव घूम रही ददा देवेश नौटियाल के प्रचार की टोली, कभी डांगी तो कभी डडोली–

अगस्त्यमुनिः कड़ाके की ठंड के बीच बृहस्पतिवार को भी ‌केदारनाथ विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी ददा देवेश नौटियाल ने पठालीधार क्षेत्र में जनसंपर्क कर मातृशक्ति और युवाओं से आशीर्वाद लिया।

ग्राम सभा डांगी और पठालीधार में प्रचार के दौरान ददा देवेश नौटियाल ने मातृशक्ति को वचन दिया कि उनके बेरोजगार बच्चों को वे रोजगार दिलाएंगे। बारिश के बीच छाता लेकर ग्रामीण भी ददा देवेश नौटियाल के प्रचार में खड़े दिखे।

ददा के प्रचार में लगी महिलाओं की टोली भी गांव-गांव में भ्रमण कर प्रचार कर रही हैं। प्रचार टोलियां चोपता, दशज्यूला, दुर्गाधार, कर्णधार, सिल्ली, अगस्त्यमुनि, रुमसी, भौंसाल, जयकंडी, डांगी, पठालीधार, डडोली, सिनघाटा, कोटी, फलई, गदनू आदि गांवों में घूम रही है। ददा देवेश नौटियाल के पूर्व में कई युवाओं को दिए रोजगार से लोग गदगद हैं।

बृहस्पतिवार को दिनभर बारिश का दौर रहा, जिससे ठंड बड़ गई है, इसके बावजूद भी ददा देवेश नौटियाल को सुनने के लिए गांव-गांव से लोग उमड़ पड़े। 

Latest News

चमोली: जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में पल्स पोलियो के राज्य स्तरीय अभियान का सीडीओ ने किया शुभारंभ–

अभियान के प्रथम चरण में 24 हजार 705 बच्चों पिलाई गई पोलियो की खुराक-- गोपेश्वर, 22 नवंबर 2026: पल्स...

हक की लड़ाई: 100वें दिन भी जारी रहा मोहनखाल-किणझाणी-चोपता सड़क आंदोलन–

लोगों के सब्र का बांध टूटने लगा, आंदोलन तेज करने की चेतावनी; शासनादेश और वित्तीय स्वीकृति मिलने तक...

चमोली: एक व्य​क्ति की खाई में गिरने से मौत, एचसीसी में काम करने आया था पीपलकोटी–

पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में काम करने आया था, ज्वाइनिंग से पहले हुआ हादसा-- पीपलकोटी।...

साबाश कृतार्थ: लंदन में कृतार्थ देवली को एआई में मिली मास्टर डिग्री–

यूनिवर्सिटी ऑफ केंट के दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चांसलर ने किया सम्मानित...

चमोली: मंदिर में सात फेरे लेकर विवाह बंधन में बंधे दो एसडीएम–

कर्णप्रयाग के उमा देवी मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों से किया विवाह, सादगीपूर्ण आयोजन बना चर्चा का...

चमोली: फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजा प्रकृति हिल रिसॉर्ट, 18 से शुरू होगा शादी समारोह–

21 नवंबर तक चलेंगे विवाह के कार्यक्रम, प्रसिद्ध लोक गायकों की सांस्कृतिक संध्या भी होगी आयोजित...

दर्दनाक: उत्तराखंड में तीन भीषण सड़क हादसों में 14 की मौत, 36 घायल–

कहीं पुल से 100 मीटर नीचे गिरी बस तो कहीं खाई में समाए बोलेरो और मैक्स वाहन, प्रधानमंत्री और...

पीपलकोटी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बेणी-भुली योजना की सौगात, दिसंबर में आएगी महिलाओं के खाते में पहली किस्त–

मुख्यमंत्री ने कहा, बैणी-भुली योजना से पांच लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा आर्थिक संबल-- पीपलकोटी...

जय बदरीनाथ: सेना के बैंड के साथ योग बदरी पांडुकेश्वर पहुंचीं उद्धव-कुबेर की देव डोलियां–

शीतकालीन पूजा स्थल में विराजमान हुए भगवान उद्धव और कुबेर, कल ज्योतिर्मठ पहुंचेगी आदि गुरु शंकराचार्य...
error: Content is protected !!