केदारनाथ सीट पर इस निर्दलीय प्रत्याशी ने त्रिकोणीय बना दिया मुकाबला–

by | Feb 9, 2022 | राजनीति, रूद्रप्रयाग | 0 comments

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में बेहद दिलचस्प बनी केदारनाथ सीट, दलों की धड़कनें बढ़ा रहा यह निर्दलीय प्रत्याशी– 

अगस्त्यमुनिः उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में इस बार केदारनाथ ‌सीट सबसे दिलचस्प बनी हुई है। यहां निर्दलीय प्रत्याशी ददा देवेश नौटियाल राष्ट्रीय दलों के प्रत्याशियों को टक्कर दे रहा है, जिससे यहां मुकाबला त्रिकोणीय बना हुआ है। देवेश नौटियाल छात्र राजनीति के बाद अब सक्रिय राजनीति में उतर आया तो कई बेरोजगारों की टोली उनके समर्थन में जुट गई। अब केदारनाथ सीट पर मुकाबला दिलचस्प बन गया है। 

आपको बता दें कि भगवान केदारनाथ की केदारपुरी वर्ष 2013 की आपदा में तहस-नहस हो गई थी, तब उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार थी, बाद में केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार आई तो प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी ने केदारपुरी को संवारने का जिम्मा उठाया, यहां करोड़ों रुपये विभिन्न चरणों में खर्च किए गए, लेकिन वर्ष 2017 में यहां कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत ने भाजपा को पछाड़कर जीत दर्ज की।

इस बार भाजपा ने इस सीट को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ दिया है। भाजपा केदारनाथ में हुए पुर्ननिर्माण कार्यों को लेकर जनता के बीच जा रही है, वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी देवेश नौटियाल बिना किसी राजनीतिक पद और संरक्षण के युवा बेरोजगारों को दिए रोजगार को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं।

केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में इस बार आम आदमी पार्टी की धमक और अन्य निर्दलियों की दावेदारी भी राष्ट्रीय पार्टियों को खासा नुकसान पहुंचा रही हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में आज भी स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, संचार जैसे मुद्दे हावी हैं। प्रत्याशी इन्हीं मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। 

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!