चमोलीः उधार कर रहे सरकारी विभाग, भुगत रही जनता—

by | Feb 12, 2022 | चमोली, समस्या | 0 comments

जिला मुख्यालय का यह हाल तो अन्य जगहों पर क्या होगी स्थिति, पढ़ें क्यों परेशान हो रही जनता–

गोपेश्वरः जिला मुख्यालय पर स्थित एकमात्र पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की किल्लत बढ़ गई है, बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप पर तेल समाप्त हो गया है, जिससे आम लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही है। इस पेट्रोल पंप पर निर्वाचन में लगे वाहनों की लाखों की देनदारी है।

बकाया भुगातन न होने से पेट्रोल पंप संचालक तेल के टेंकरों की एडवांस बुकिंग के लिए पर्याप्त पैसा नहीं जुटा रहा रहे हैं। जिससे वे समय पर पेट्रोल-डीजल नहीं मंगवा पा रहे हैं। निर्वाचन में लगे वाहनों में अभी तक करीब 15 लाख रुपये का तेल उधार में डाला गया है, जिससे तेल की किल्लत बढ़ गई है। आम लोगों को अपने वाहनों में तेल भराने के लिए 13 किलोमीटर दूर क्षेत्रपाल के पेट्रोल पंप पर जाना पड़ रहा है।

पेट्रोल पंप के प्रबंधक संतोष गुसांई ने बताया कि आईओसी से एक बार में पेट्रोल का टैंकर मंगवाने के लिए साढ़े नौ लाख रुपये का चालान लगवाना पड़ता है। निर्वाचन में लगे वाहनों में 15 लाख रुपये तक का तेल भरा गया, लेकिन भुगतान नहीं हो पाया है, जिससे तेल के टेंकर की बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं।

Latest News

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...
error: Content is protected !!