सफाई कर्मियों ने कहा- स्वास्थ्य और जीवन बीमा का दें लाभ, पढ़ें, क्या हैं सफाई कर्मियों की और मांगें–

by | Jul 23, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

चमोली। सफाई कर्मियों ने शुक्रवार को गोपेश्वर नगर में जुलूस प्रदर्शन कर अपनी 11 सूत्री मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की गुहार लगाई है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उन्हें जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने समस्त‌ विभागों में सफाई कार्य की ठेका व्यवस्था बंद करने, नगर पालिकाओं के 10000 की आबादी पर 28 सफाई कर्मी नियुक्त करने, सफाई कर्मचारियों की योग्यता के आधार पर पदोन्नति देने, मृतक आश्रितों को नियुक्ति देने, वर्तमान में प्रचलित एनपीएस के स्थान पर पुरानी पेंशन बहाल करने, समस्त सफाई कर्मचारियों का जीवन बीमा व स्वास्थ्य बीमा करने, समस्त नगर निकाय कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी घोषित करने, समस्त कर्मचारियों को जहां रह रहे वहां का मालिकाना हक दिए जाने, उत्तराखंड राज्य निवासरत समस्त सफाई कर्मचारियों को जाति व स्थाई प्रमाण पत्र दिए जाने, विनिमितीकरण नियमावली को संशोधित कर नियुक्ति देने और पर्यावरण मित्र पदनाम को संशोधित करते हुए सफाई सैनिक नाम दिए जाने की मांग की है। 

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!