चमोली। सफाई कर्मियों ने शुक्रवार को गोपेश्वर नगर में जुलूस प्रदर्शन कर अपनी 11 सूत्री मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की गुहार लगाई है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उन्हें जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने समस्त विभागों में सफाई कार्य की ठेका व्यवस्था बंद करने, नगर पालिकाओं के 10000 की आबादी पर 28 सफाई कर्मी नियुक्त करने, सफाई कर्मचारियों की योग्यता के आधार पर पदोन्नति देने, मृतक आश्रितों को नियुक्ति देने, वर्तमान में प्रचलित एनपीएस के स्थान पर पुरानी पेंशन बहाल करने, समस्त सफाई कर्मचारियों का जीवन बीमा व स्वास्थ्य बीमा करने, समस्त नगर निकाय कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी घोषित करने, समस्त कर्मचारियों को जहां रह रहे वहां का मालिकाना हक दिए जाने, उत्तराखंड राज्य निवासरत समस्त सफाई कर्मचारियों को जाति व स्थाई प्रमाण पत्र दिए जाने, विनिमितीकरण नियमावली को संशोधित कर नियुक्ति देने और पर्यावरण मित्र पदनाम को संशोधित करते हुए सफाई सैनिक नाम दिए जाने की मांग की है।
सफाई कर्मियों ने कहा- स्वास्थ्य और जीवन बीमा का दें लाभ, पढ़ें, क्या हैं सफाई कर्मियों की और मांगें–
by laxmi Purohit | Jul 23, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

Latest News
हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...
कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...
चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–
मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश...
यज्ञ के लिए अरणी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...
पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...
छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...
सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋषिकेश, 19 अप्रैल 2026:...
गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...
सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...
