जोशीमठ में नृसिंह भगवान को ब्रज में होली खेलने का मिला निमंत्रण —

by | Feb 19, 2022 | चमोली, धर्म | 0 comments

जोशीमठ पहुंचा ब्रज का अबीर, गुलाल, पढ़ें पूरी खबर, किसने भेजे नृसिंह भगवान को होली के रंग–

जोशीमठः नृसिंह भगवान और भगवान बदरीनाथ ब्रज के अबीर,गुलाल से होली खेलेंगे। भगवान नृसिंह को ब्रज में होली खेलने का निमंत्रण भी मिला है। मथुरा से अबीर-गुलाल लेकर श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंचे अजय तिवारी।

उन्होंने होली के लिए अबीर-गुलाल  श्री बदरीविशाल और श्री नृसिंह भगवान को समर्पित किया है। बीते नौ सालों से श्रद्घालु अजय तिवारी भगवान श्रीकृष्ण के जन्म स्थान ब्रज से अबीर-गुलाल लेकर जोशीमठ पहुंचते हैं और भगवान बदरीनाथ व भगवान नृसिंह को ब्रज में होली खेलने के लिए न्यौता देते हैं, इस बार भी अजय तिवारी जोशीमठ पहुंचे हैं।

शनिवार को उन्होंने जोशीमठ नृसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना की और भगवान को अबीर गुलाल को भगवान बदरीनाथ और भगवान नृसिंह के श्री चरणों में अर्पित किया। यह अबीर गुलाल  मन्दिर समिति के माध्यम से पांडुकेश्वर में योग ध्यान बदरी मन्दिर भी पहुंचाया जाता है, श्री कृष्ण जन्म स्थान सेवा संस्थान के पुजारी सत्य पति ने भगवान श्री कृष्ण को अबीर गुलाल चढ़ाकर भगवान बदरीनाथ और भगवान नृसिंह के भक्त अजय तिवारी को देकर भगवान बदरीनाथ और भगवान नृसिंह को एक दिन अपना स्थान छोड़कर होली खेलने आने का निमंत्रण दिया। जोशीमठ स्थित नृसिंह मन्दिर आने पर पुजारी सुशील डिमरी द्वारा भगवान नृसिंह की वेद मन्त्रों से विशेष पूजा अर्चना की गई।

उन्होंने भक्त अजय तिवारी की और से लाया गया अबीर गुलाल भगवान नृसिंह को चढ़ाया, और उनके निमंत्रण को भगवान नृसिंह को मन्त्रों द्वारा बताया गया, इस दौरान नृसिंह मंदिर में पूजा अर्चना की गई, भगवान नृसिंह और भगवान बदरीनाथ के भक्त नौ सालों से लगातार जोशीमठ और बदरीनाथ धाम आ रहे हैं। उनका कहना है कि वे अब तक 104 बार बदरीनाथ धाम और नृसिंह मन्दिर के दर्शनों को आ चुके हैं, उन्होंने कहा उन्हें इस कार्य को करने में बहुत आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है, जब जैसा मौका मिलता वे सीधे भगवान बदरीनाथ और भगवान नृसिंह के द्वार दर्शनों को पहुंचते हैं,

उन्होंने कहा शीतकाल में भगवान बदरीनाथ के कपाट बन्द होने की वजह से वे शीतकालीन पूजा स्थल में इस अबीर गुलाल को लाते हैं, उन्होंने कहा यहां पर आकर अपार सुख शांति मिलती है। 

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!