गोपेश्वर नगर पालिका- सुबह दुकानें की सील, दोपहर बाद कर दिया नया अनुबंध, किराया जमा न करने पर हुई कार्रवाई–

by | Jul 23, 2021 | चमोली | 0 comments

गोपेश्वर। शुक्रवार को नगर पालिका ने अपने बढ़े बकाएदारों की दुकानें सील कर दी। दिनभर चले घटनाक्रम में सुबह दुकानें सील की गई और दोपहर बाद दुकानें संचालित कर रहे व्यवसायियों के साथ नया अनुबंध कर दिया। यह कार्रवाई मात्र 24 घंटे के भीतर की गई। पालिका प्रशासन ने किराया जमा करने के लिए दुकानदारों को मात्र 24 घंटे का समय दिया गया था। शुक्रवार को जिस वक्त दुकानें सील हो रही थी, उस वक्त नगर को पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील किया गया था। सरकारी कार्रवाई का विरोध करने पर सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया, जिन्हें बाद में थाना चमोली में निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। नगर पालिका के ईओ अनिल पंत ने कहा कि वर्ष 2016 में नगर पालिका ने नगर में दुकानें व आवासीय कक्षों को आवंटित कर दिया था, लेकिन आवासों और दुकानों का लंबे समय से किराया नहीं दिया जा रहा था। दुकानों का लाखों का बकाया था। कई बार किराया जमा करने के‌ लिए नोटिस भी दिया गया, लेकिन किराया जमा नहीं हुआ। कई सरकारी दुकानें स्वयं संचालित करने के बजाय किसी तीसरे व्यक्ति को उच्च किराए पर दी गई थी। जो कि नियम विरुद्घ है। जिस पर कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों को 24 घंटे में किराया जमा करने की चेतावनी दी गई थी। लेकिन किराया जमा न होने पर शुक्रवार को दुकानों को सील करने की कार्रवाई की गई। दोपहर बाद नगर पालिका ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हीं लोगों को दुकानें आवंटित कर दी। जिससे व्यापारियों में उत्साह का माहौल है।  

पालिका की कार्रवाई से भड़के व्यापार संघ अध्यक्ष अनूप पुरोहित(अंकोला पुरोहित) के साथ अन्य लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया। सभासद नवल भट्ट ने मामले में प्रशासन से बात करने की बात कही। उन्होंने सीधे दुकानों को सील न करने का आग्रह किया, लेकिन उनकी भी नहीं सुनीं गई। गुस्साए व्यापारियों ने मौके पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया, जिस पर पुलिस प्रशासन की ओर से सरकारी कार्य में बाधा डालने पर तीन महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर दिया। बाद में उन्हें निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। पालिका प्रशासन की इस कार्रवाई की दिनभर नगर में चर्चा रही। वहीं, विकास भवन के समीप कुछ पत्रकारों को भी आवास आवंटित हुए थे, उनका भी किराया जमा नहीं था। वहां भी सील की कार्रवाई की गई। पत्रकारों ने इस कार्रवाई की घोर निंदा की। 

Latest News

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...

हक की लड़ाई: सड़क से जुड़े अनसूया देवी मंदिर, जिला​धिकारी से मिले ग्रामीण–

अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
error: Content is protected !!