निजमुला घाटी के ब्यारा गांव में हुआ नेहरु युवा केंद्र का प्रशिक्षण कार्यक्रम– 

by | Feb 27, 2022 | चमोली, रचनात्मक, सामाजिक कार्य | 0 comments

क्षेत्रीय युवाओं को सहकारिता का दिया गया प्रशिक्षण, आत्मनिर्भर के लिए किया गया प्रेरित– 

गोपेश्वरः नेहरू युवा केंद्र चमोली द्वारा स्वस्थ सकारात्मक जीवन शैली और फिट भारत में युवाओं का प्रशिक्षण  कार्यक्रम के तहत आज निजमूला क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत व्यारा मैं कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नेहरू युवा केंद्र चमोली के कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र सिंह दानू जी नए सकारात्मक जीवन शैली पर प्रशिक्षण के टिप्स युवाओं को दिया।

सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने युवाओं को आत्मनिर्भर भारत विषय पर विशेष जोर दिया और उन्होंने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया  स्वास्थ्य के क्षेत्र में डॉ विजय द्वारा युवाओं के स्वास्थ्य एवं खानपान रहन-सहन को विशेष जोर दिया गया सहकारी समिति के सचिव कुंवर सिंह जी द्वारा सहकारिता के क्षेत्र से संबंधित युवाओं को किसानों को सहकारिता के विषय पर युवाओं को प्रशिक्षण दिया। युवाओं के लिए युवा सैनिकों ने भी अपने विचारों से युवाओं को प्रभावित किया जिसमें विनोद सिंह और धीरज ने युवाओं को खूब मोटिवेशन किया।

साथ ही साथ इस कार्यक्रम इस कार्यक्रम में विकास नगर घाट के स्वयंसेवक कमल रावत जी द्वारा सामाजिक जीवन में युवाओं की भूमिका पर जोर देने को लेकर खूब चर्चा की। इस मौके पर ग्राम पंचायत व्यारा के प्रधान बृज लाल, महिला मंगल दल अध्यक्ष सुशीला देवी, सरपंच रघुवीर सिंह बिष्ट, उप प्रधान विनोद, महेंद्र सिंह नेगी, दिनेश सिंह, वीरेंद्र सिंह, मंशीरी देवी, गोदावरी देवी, दिनेश, धन सिंह, पंकज, कुलदीप, गुड्डू बिष्ट, जिला पंचायत प्रतिनिधि भरत राणा आदि मौजूद थे। 

Latest News

चमोली: तेज हवा से दो गौशालाओं की छत उड़ी, कहीं बर्फबारी तो कहीं हुई ओलावृ​ष्टि–

गोपेश्वर पीएनबी के सामने सड़क पर टूटा पेड़, वाहनों की आवाजाही रही बा​धित, फायर के जवानों ने हटाया...

खुशी: ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष योगिता रावत का जगह-जगह हुआ फूल मालाओं से स्वागत–

प्रदेश अध्यक्ष योगिता ने कहा, गांवों का सर्वोच्च विकास रहेगी प्राथमिकता, गांवों में होगा बुनियादी...

चमोली: राजकीय प्राथमिक विद्यालय बूरा के प्रधानाध्यापक नरेंद्र चौहान को दी विदाई–

विद्यालय के विकास, ​शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण रहा...

चमोली: एससीएसटी एक्ट के साथ ही मारपीट, जान से मारने की धमकी देने पर पति, पत्नी व बेटे के ​खिलाफ मुकदमा–

भवन निर्माण कार्य के दौरान हुआ भूमि विवाद, हवाई फायरिंग भी झोंकी, पुलिस मामले की जांंच में जुटी...

चमोली: अंकित भंडारी को सौंपी प्रबंधक संगठन के अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संगठन की कर्णप्रयाग में हुई बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा-- चमोली, 10...

साबाश: चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के अव्वल छात्र-छात्राओें को डाक विभाग ने किया सम्मानित–

सुभाग, ह​र्षित और अक्षत को मिली दीन दयाल स्पर्श छात्रवृ​त्ति परीक्षा का सम्मान, डाक अधीक्षक ने किया...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...
error: Content is protected !!