अब यादों में रहेगी गुलाबराय में राहगीरों और परिवारों की प्यास बुझाने वाली जलधारा– 

by | Mar 2, 2022 | रूद्रप्रयाग, समस्या | 0 comments

  
रेलवे के निर्माण कार्य से सूख गया पानी का स्रोत, गर्मियों में साधु-संतों के साथ ही स्थानीय लोगों की अब कौन बुझाएगा प्यास– 

रुद्रप्रयाग के गुलाबराय में सदियों पुराने पेयजल स्रोत की जलधारा का अस्तित्व ही मिट गया है। यह जलधारा चारधाम यात्रा के साथ ही सैकड़ों स्थानीय लोगों की प्यास बुझाती थी, आज वही जलधारा बूंद-बूंद के लिए तरस रही है। क्षेत्र में चल रहे रेलवे निर्माण कार्य के चलते इस जलधारा का पानी रसातल में चला गया है।

लोगों का कहना यही है कि ऐसे विकास का भी क्या करना, जिससे जीवन यापन का अस्तित्व ही मिटने लग जाए। यह प्राकृतिक स्रोत बारामास बहता था। इसका पानी हमेशा तरोताजा और ठंडा रहता था। गर्मियों में बदरीनाथ हाईवे पर चलने वाले वाहन चालक, तीर्थयात्री, साधु-संत और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में इसके पानी का उपभोग करते थे। गर्मियों में जल संकट के बीच कोई दिन ऐसा नहीं होगा जब इस वर्षो पुराने धारे की याद हर किसी को नहीं आएगी। स्थानीय निवासी सरस्वती देवी, संजय देवली, लज्जावती देवी, सरस्वती देवी आदि ने कहा कि वह पीढ़ियों से गुलाबराय स्थित जल स्त्रोत से पानी की आपूर्ति होते देख रहे हैं। किंतु रेलवे ने इस पारम्परिक जल धारे को खत्म कर दिया है। सिंचाई के लिए भी यह मील का पत्थर साबित होता था।

सामाजिक कार्यकर्ता गौरव नैथानी, अशोक चौधरी, शैलेंद्र भारती, तरुण पंवार, पूर्व नपा अध्यक्ष राकेश नौटियाल, हरि सिंह पंवार, दीपांशु भट्ट, यशवंत बिष्ट, प्रदीप चौधरी, महेश डियून्डी, माधो सिंह नेगी, प्रदीप बगवाड़ी, लक्ष्मण बिष्ट, कांता नौटियाल, गोपी पोखरियाल, व्यापार संघ अध्यक्ष अंकुर खन्ना, चन्द्रमोहन सेमवाल, जितेंद्र खन्ना, महावीर भट्ट आदि ने इस धारे को पुर्नजीवित करने की मांग की है।  
कभी जमाने में गुलाबराय में मवेशियों के व्यापार की मंडी हुआ करती थी। इस स्थान की दुग्ध उत्पादन के रूप में भी पहचान रही है। दूर दूर से लोग मंडी में दूध लेने आते रहे हैं। यहां वर्षों तक मंडी स्थापित रही इसमें पारम्परिक जल स्रोत (धारे) का ही महत्वपूर्ण स्थान रहा है।

पर्याप्त पानी की वजह से यहां पहाड़ के अनेक जनपदों से लोग मवेशी लेकर व्यापार करते रहे हैं। हालांकि आज मंडी जैसा कुछ भी नहीं दिखाई देता है। गुलाबराय में पानी के धारे को पुर्नजीवित करने की मांग चारों ओर से उठ रही है। लोग यहां भू वैज्ञानिकों से अध्ययन कराकर सुचारु पेयजल व्यवस्था करने की मांग उठा रहे हैं। 

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!