चमोलीः होली मनाने परिवार से गए अधिकारियों पर हुआ जानलेवा हमला–

by | Mar 18, 2022 | चमोली, मारपीट | 0 comments

-गोपेश्वरः होली मनाने मंडल घाटी में अपने परिवार के साथ गए दो अधिकारियों पर जानलेवा हमला हो गया, बताया जा रहा है कि कुछ लोग उस गेस्ट हाउस में पहुंचे जहां ये अधिकारी अपने परिवार के साथ मौजूद थे।

उन लोगों ने महिलाओं पर रंग लगाने की बात कही तो ग्रामीण निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता संदीप राणा और जिला बचत अधिकारी अर्शित गांदवाल ने इसका विरोध किया, इसी बात को लेकर वहां बहस हो गई। देखते ही देखते उनमें हाथापाई शुरू हो गई। इस मारपीट में संदीप राणा और अर्शित गांदवाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह सूचना जब गोपेश्वर थाने और अन्य लोगों को पहुंची तो उन्हें जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया, दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें  हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। महिलाओं ने मोबाइल फोन पर घटना की वीडियो भी बनाई है, जिसके आधार पर पुलिस हमलावरों की खोजबीन में जुट गई है। 

Latest News

दुखद: बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह की मौत–

हाथी पहाड़ के ऊपर चांई गांव और लामबगड़ के बीच जंगल में हुआ हादसा, सेना, आईटीबीपी और एसडीआरएफ ने...

चमोली: बदरीनाथ से सहस्त्रधारा जा रहे हेलीकॉप्टर का संपर्क टूटा–

जोशीमठ घाटी के आसपास से लोकेशन ट्रेस नहीं, हेलीकॉप्टर में पायलेट सहित छह लोग थे सवार-- गोपेश्वर, 30...

जय बदरीनाथ: शरद पूर्णिमा पर फूलों से सजा बदरीनाथ मंदिर, श्रद्धालुओं की संख्या 21 लाख पार–

कपाट बंद होने में चंद दिन शेष, यात्रियों की संख्या 22 लाख के पार पहुंचने की उम्मीद-- बदरीनाथ। शरद...

चमोली: इंटर स्कूल प्रतियोगिता में ज्योति विद्यालय विजेता–

पांच विद्यालयों के 60 छात्र-छात्राओं ने निबंध, भाषण, अंग्रेजी कविता और कला प्रतियोगिता में किया...

चमोली: सामूहिक विकास व आत्मनिर्भता का माध्यम है सहकारिता–

जिला सहकारी बैंक की बैठक में अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने सहकारिता को बढ़ावा देने पर दिया जोर...

जय बदरी-जय केदार: देवभूमि की धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत को रखें संरक्षित: राज्यपाल–

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बदरीनाथ और केदारनाथ के किए दर्शन-- बदरीनाथ/केदारनाथ। राज्यपाल डॉ...

चमोली: शादी की याद में नवदंपती ने रोपा समलौण पौधा–

समलौण आंदोलन के तहत आयोजित किया गया कार्यक्रम, अभी तक सैकड़ों जगहों पर पौधरोपण कर चुकी हैं संयोजिका...

चमोली: अक्षत नाट्य संस्था ने गढ़वाली बोली में किया चक्रव्यूह का मंचन, अब देहरादून विरासत में गरजेंगा कौरव दल–

अभिमन्यु वध का मार्मिक मंचन देख नम हुईं दर्शकों की आंखें-- गोपेश्वर, 25 अक्टूबर 2026: गोेपेश्वर के...

कार्रवाई: नशे में वाहन चलाना पड़ा अगस्त्यमुनि के युवा को भारी–

बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-- पोखरी (चमोली)। सड़क...
error: Content is protected !!