क्षेत्रीय कारवाह के निधन पर हुई शोक सभा–

by | Mar 24, 2022 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

गोपेश्वरः राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जनपद चमोली के जिला कार्यालय में जनपद कार्यकारिणी, नगर व खंड कार्यकारिणी द्वारा क्षेत्रीय कारवाह शशिकांत दीक्षित के आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित की। इस दौरान दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को शांति की प्रार्थना की गई। संघ कार्यालय सभागार में आयोजित शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

शोक सभा में विभाग प्रचारक शरद जी ने शशिकांत जी के जीवन का परिचय एवं उनके द्वारा संघ में किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि शशिकांत जी का जन्म 1950 में अफजलगढ़ उत्तर प्रदेश में हुआ, विधि स्नातक करने के बाद वे 3 वर्ष प्रचारक रहे। इसके बाद वे लंबे समय तक यूको बैंक में सेवा करने के बाद 2002 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्त हुए। बाद में उन्हें प्रांत सह कारवाह का दायित्व दिया गया। जिसका निर्वहन उन्होंने पूर्ण मनोयोग से किया। वर्तमान में वे क्षेत्रीय कारवाह की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे थे।

वह एक ऐसे स्वयंसेवक थे जो हर वक्त अपने कार्यकर्ताओं की चिंता करते थे। जब वह किन्हीं कारणों से प्रवास नहीं जा सकते थे, तो फोन से कार्यकर्ताओं से संपर्क कर संघ के कार्यों की जानकारी लेते रहे हैं, इस मौके पर जिला प्रचारक राहुल, जिला संघचालक शांति भट्ट, जिला कारवाह कालिका प्रसाद, नगर संघ चालक जयंती जोशी, प्रेम विश्नोई, दिनेश जी, प्रेम देवराड़ी, विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री जयंत सिंह, अनूप सिंह, विजय शाह, जिला प्रचारक प्रमुख अजय कपरुवाण, दिनेश उनियाल आदि मौजूद थे। 

Latest News

साबाश: चमोली की इस होनहार बिटिया ने पाया प्रदेश की मेरिट सूची में 12वां स्थान–

प्रदेशभर में बेटियों का रहा दबदबा, ​शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने दी बधाई-- देहरादून। उत्तराखंड...

केदारनाथ धाम यात्रा में नियमों का पालन करें, प्लास्टिक मुक्त ‘ग्रीनयात्रा’ अपनाएं–

केदारनाथ में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, दिए निर्देश...

केदारधाम की व्यवस्था बेहतर बनाने डीएम ने ख़ुद संभाली कमान, पहुंचे केदारधाम–

यात्रा मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही आला अ​धिकारियों के साथ की बैठक, दो दिन की यात्रा का...

जय बदरीनाथ: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बदरीनाथ धाम के कपाट–

आस्था और उल्लास से गूंजा धाम, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन-- बदरीनाथ, 23 अप्रैल...

चमोली: जिलाधिकारी ने लिया बदरीनाथ यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा, श्रद्धालुओं से लिया फीडबैक–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने कहा, बदरीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई असुविधा-- बदरीनाथ...

उत्तराखंड: जयकारों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट खुले, सीएम धामी ने की पूजा–

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा केदारनाथ धाम, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन...

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...
error: Content is protected !!