यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पंचूर गांव में जश्न का माहौल– 

by | Mar 25, 2022 | कोटद्वार, रचनात्मक | 0 comments

कोटद्वार ः यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो उनके गांव पंचूर में भी जश्न का माहौल रहा। मुख्यमंत्री योगी की माता सावित्री देवी और बहन शशि के गले में ग्रामीणों ने फूलों की मालाएं डाली। जय श्रीराम के जयघोष से गांव गूंजता रहा। ग्रामीणों ने उनके घर पर कीर्तन-भजन का आयोजन भी किया। योगी आदित्यनाथ के पैतृक गांव पंचूर खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है, यहां योगी की मां, भाई-बहन और तमाम गांव के लोग जश्न मना रहे हैं, ढोल-नगाड़ों की थाप पर योगी आदित्यनाथ के गांव में होली खेली जा रही है, सीएम योगी के घर पर बड़ी तादाद में लोग परिजनों को बधाई देने पहुंचे हैं। 

योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी को विश्वास है कि योगी जी यूपी को उत्तम प्रदेश बनाएंगे। उनके यूपी के सीएम बनने से उत्तराखंड को भी लाभ मिलेगा। योगी आदित्यनाथ कई बार पूर्व में गांव पहुंचते थे। वर्ष 1994 में संन्यास धारण करने के बाद योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड पहुंचे। वर्ष 1999 में वे छोटे भाई शैलेंद्र मोहन सिंह और वर्ष 2013 में महेंद्र की शादी में शामिल होने के लिए गांव पहुंचे थे। योगी आदित्यनाथ के सहपाठियों में भी खुशी का माहौल है। दिनेश रावत, हरेंद्र गुसाईं और सुनील राणा का कहना है कि योगी के दोबारा सीएम बनने से शांति व्यवस्था कायम रहेगी। 

योगी ने यमकेश्वर में खोला महायोगी गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय–

योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 1999 में अपने गुरु गोरखनाथ के नाम से यमकेश्वर में महाविद्यालय की स्थापना की थी। उच्च शिक्षा के लिए क्षेत्र में कोई महाविद्यालय न होने के कारण उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए छात्र-छात्राओं को दूसरे जगहों पर जाना पड़ता था। 

Latest News

चमोली: काली चट्टान बनी मुसीबत, बिरही-निजमुला सड़क पर फिर ठप हुई आवाजाही–

एक माह में कई बार मलबे से बंद हुई सड़क, ग्रामीण बोले-स्थायी उपचार नहीं हुआ तो बरसात में बढ़ेगी...

विद्यालयों में फर्स्ट एड बॉक्स पहुंचाकर सामाजिक दायित्व निभा रहा रूद्र सेवा संघ–

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पहल, संघ पदाधिकारी विद्यालयों में पहुंचकर कर रहे फर्स्ट एड बॉक्स...

चमोली: बदरीनाथ विधानसभा में उक्रांद का डोर-टू-डोर अभियान शुरू–

माणा, बदरीनाथ और बामणी गांव में ग्रामीणों से किया संवाद, स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष का...

जनसुरक्षा सर्वोपरि: श्री मद्यमहेश्वर धाम यात्रा अग्रिम आदेशों तक अस्थायी रूप से स्थगित–

भूस्खलन, मार्ग की संवेदनशील स्थिति एवं गौण्डारट्रॉली के मरम्मत कार्य को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल...

चमोली: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक–

गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, प्रभात फेरी, क्रॉस कंट्री रेस और...

​शिकंजा: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे–

सीसीटीवी फुटेज में थाली भेंट गणना कक्ष में संदिग्ध गतिविधियां करता हुआ पाया गया जेपी कंपनी का...

रुद्रप्रयाग: भारी वर्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश–

जिला​धिकारी विशाल मिश्रा ने वि​भिन्न विभागों के अ​धिकारियों के साथ की बैठक, तैयारियों की समीक्षा...

देहरादून: चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली रफ्तार–

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक प्रबंधन मजबूत करने की दिशा में बड़ा...

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...
error: Content is protected !!