बॉलीवुड अभिनेता जगत की लघु फिल्म आइसक्रीम की हुई स्क्रीनिंग, दर्शकों ने फिल्म को सराहा–

by | Jul 25, 2021 | चमोली, मनोरंजन | 0 comments

गोपेश्वर। चमोली जिला पंचायत के सभागार में बॉलीवुड अभिनेता जगत किशोर गैरोला द्वारा निर्मित और निर्देशित लघु फिल्म आइसक्रीम की स्क्रीनिंग हुई। जिला पंचायत सभागार में मौजूद सभी दर्शकों ने लघु फिल्म की भरपूर सराहना की। निर्देशक जगत किशोर ने बताया कि फिल्म की पटकथा बाल सुलभता एवं मनोविज्ञान पर आधारित है, जिसमें समाज में आर्थिक रूप से निर्धन एवं संपन्न बच्चों की स्वाभाविक एवं सुलभ अभिव्यक्ति को चरितार्थ किया गया है। लघु फिल्म में दिखाया गया है कि एक निर्धन परिवार का बच्चा शहरी एवं सम्पन्न बच्चों के परिवेश और खानपान से प्रभावित होकर अपनी कल्पनाओं के संसार में किस तरह खो जाता है, और एक छोटी सी खुशी प्राप्त होने पर अपनी बाल सुलभ मुस्कराहट से अपने भावों की अभिव्यक्ति से बहुत कुछ व्यक्त कर देता है। फिल्म में कलाकारों के स्वाभाविक अभिनय ने फिल्म के छोटे से कथानक में गागर में सागर भरने का काम किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में मास्टर अनुराग के अलावा शिवम,चंद्रप्रभा करासी, हरीश भारती, विजय, कुसुम वशिष्ठ, आयुष रावत, अंश करासी, आदिति डिमरी, अमृता ठाकुर, अंशुल हटवाल, कनिष्क हटवाल, सोमेश, हिमांशु, जमुना, प्रिया आदि शामिल हैं। फिल्म में छायांकन हरीश भट्ट, सहायक निर्देशन विजय वशिष्ठ, प्रस्तुति नियंत्रक कुलदीप करासी के साथ ही प्रोडक्शन टीम में आयुष, अविनाश, अनुपम, सुमित, आयुष, मोहित और नीरज शामिल हैं। इस मौके पर पूर्व प्रधान राज कुमारी गैरोला, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से महेंद्र परमार, ओम प्रकाश नेगी, अशोक हटवाल, विवेक नेगी, चंद्रशेखर कुमेड़ी, नलिन रावत, दीवान सिंह नेगी, लता झिंक्वाण, मंजू बिष्ट, सुनीता, विनोद चंद्र, कैलाश भट्ट, सभासद उपेंद्र भंडारी, कैलाश पंत आदि मौजूद थे। अक्षत नाट्य संस्था से ही उभरे जगत किशोर गैरोला मौजूदा समय में बॉलीवुड में काम कर रहे हैं। चमोली जनपद में बाल कलाकारों और सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे तक ले जाने में अक्षत नाट्य संस्था का बड़ा योगदान है। 

Latest News

चमोली: सूर्या पुरोहित को दोबारा मिली यूथ कांग्रेस चमोली के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी–

युवा कांग्रेस के सदस्यों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, युवाओं के मुद्दों पर संघर्ष का एलान...

चमोली: सरकारी विद्यालयों में आयोजित हुआ प्रवेशोत्सव, छह हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के हुए दाखिले–

कक्षा छह से 12वीं तक की कक्षाओं में हुए दाखिले, विद्यालयों में बढ़ी छात्र संख्या-- चमोली, 07 अप्रैल...

चमाेली: चमोली जनपद के खैनुरी गांव की योगिता रावत को मिली ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

राज्य के ग्राम प्रधान संगठन के चुनाव में योगिता रावत को मिली जीत, पहली बार किसी महिला पंचायत...

नंदानगर: चार साल का रुद्रांस: मासूम इंतज़ार, जो अब कभी पूरा नहीं होगा–

घास काटने गई लुंतरा गांव की सपना की मौत के बाद रुद्रांस के सिर पर अब न पिता का सहारा, न मां की...

चमोली: चारधाम तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, स्केट होल्डर्स भी हुए शामिल–

कपाट खुलने से पूर्व यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण करें दिए...

जय बदरीविशाल: नरेंद्र नगर राजदरबार से सात अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडूघड़ा तेल कलश यात्रा–

23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, जोरशोर से चल रही तैयारियां-- ऋषिकेश, 05 अप्रैल 2026: श्री...

चारधाम यात्रा: जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने उखीमठ में की केदारनाथ यात्रा तैयारियों की समीक्षा–

पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर के किए दर्शन, बीकेटीसी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे विशाल...

चमाेली: अत्य​धिक फोन देखना ड्रग्स से भी ज्यादा खतरनाक, काउंसलिंग में बोले वक्ता–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इंटरनेट डिटॉक्सिफिकेशन पर आयोजित हुआ काउंसलिंग सत्र-- गोपेश्वर, 06 अप्रैल...

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...
error: Content is protected !!