पुलिस ने सात पेटी शराब की पकड़ी, आरोपी फरार–

by | Apr 19, 2022 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

चमोली जनपद में शराब कारोबारियों के कब्जे में आबकारी विभाग, न शराब की अवैध तस्करी रुक रही, न ओवर रेटिंग–

चमोलीः पुलिस प्रशासन की अवैध शराब के विरोध में चल रही धर पकड़ से अवैध शराब कारोबा‌री बैचेन हैं। पुलिस अभी तक अवैध तरीके से हो रही शराब की तस्करी में हजारों शराब की पेटियां बरामद कर चुकी हैं। ताजा मामला चमोली कोतवाली क्षेत्र का है। चमोली कोतवाली पुलिस ने एक कार से अंग्रेजी शराब की पकड़ी हैं। शराब तस्करी का ला रहा आरोपी फरार हो गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात को चेकिंग के दौरान एक कार को रोकर उसकी जांच की तो उसमें सात पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद हुई। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर कार सीज कर ली है। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। 

इधर, चमोली जनपद में लंबे समय से शराब के अवैध अड्डे भी चल रहे हैं। बदरीनाथ हाईवे पर ही कई दुकानें अघोषित शराब की दुकानों में तब्दील हो गई हैं। कई होटलों में भी शराब की अवैध रुप से तस्करी हो रही है, लेकिन आबकारी विभाग इस ओर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। स्थिति यह है कि अंग्रेजी शराब की दुकानों में खुलेआम ओवर रेटिंग चल रही है, लेकिन जिला आबकारी विभाग शराब कारोबारियों पर कार्रवाई करने से बच रहा है. ओवर रेटिंग के कई मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं. कई ग्रामीण क्षेत्रों तक भी रात के अंधेरे में अवैध रुप से अंग्रेजी शराब पहुंचाई जा रही रही है.

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!