विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति समेत सात लोगों पर मुकदमा दर्ज–

by | Apr 22, 2022 | रूद्रप्रयाग, सुसाइट | 0 comments

मृतका की मां ने लगाया आरोप, दहेज के लिए मेरी बेटी को आत्महत्या के लिए किया मजबूर–

 — रुद्रप्रयाग जनपद में एक विवाहिता के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मृतका की मां ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया कि दहेज के लिए मेरी मेरी को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया. मामला 13 अप्रैल का है. 14 अप्रैल को मृतका की मां की तहरीर के आधार पर मृतका के पति, पिता, माता, देवर सहित सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले को राजस्व पुलिस से हटाकर रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित कर दिया गया है. 

अगस्त्यमुनि ब्लॉक के सेरा (कंडारा) गांव की संजू देवी ने तहरीर में कहा कि उनकी पुत्री बबली पुत्री स्व. रामलाल का विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व तल्लानागपुर के बज्यूण खडपतिया गांव निवासी विजयलाल पुत्र गोकुल लाल के साथ हुआ था. 13 अप्रैल दोपहर को बेटी के देवर सचिन लाल का फोन आया कि उनकी पुत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी है.

मृतका की मां ने तहरीर में कहा कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. हाल ही में भी उससे लाखों की धनरा‌शि की मांग की गई थी. लगातार प्रताड़ना के बाद उनकी बेटी ने आत्महत्या कर दी. तहरीर के आधार पर सभी नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.  

Latest News

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...

सौगात: चमोली को मुख्यमंत्री की बड़ी विकास सौगात 155.36 करोड़ की 63 विकास परियोजनाओं का तोहफा–

113.99 करोड़ की 36 योजनाओं का शिलान्यास, 41.37 करोड़ की 27 योजनाओं का लोकार्पण-- गोपेश्वर, 15 जुलाई...

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...
error: Content is protected !!