चमोलीः युवती की मर्जी के खिलाफ शादी कराने ले जा रहे सात ग्रामीणों को पुरसाड़ी जेल भेजा–

by | Apr 28, 2022 | उत्पीड़न, चमोली | 0 comments

रात दो बजे तक राजस्व पुलिस ने की आरोपियों की धर पकड़–

चमोलीः अपहरण कर युवती को जबरदस्ती शादी कराने ले जा रहे सात ग्रामीणों को राजस्व पुलिस ने हिरासत में लिया, बाद में न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया है. अपहरणकर्ताओं में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल है, एक आरोपी मौका पाकर फरार हो गया. मामला नंदानगर घाट तहसील का है. यहां एक गांव की युवती बीते सोमवार को देर शाम अपनी छानी से घर जा रही थी, तभी मौके पर पहुंचे कुछ ग्रामीण उसे जबरदस्ती अपने साथ ले जाने लगे, उन्होंने युवती को नशा भी पिलाया, जंगल के रास्ते वे उसे लेकर सड़क तक पहुंचे, रात करीब ग्यारह बजे ग्राम प्रधान व युवती के भाई ने तहसील प्रशासन को सूचना दी कि कुछ लोग गांव की 21 वर्षीय युवती को अपहरण कर अपने वाहन में ले जा रहे हैं,

सूचना मिलने पर तत्काल तहसीलदार राकेश देवली टीम के साथ देर रात को ही प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे, उन्होंने गैरी गांव के एक व्यक्ति को फोन कर सड़क के बीचों बीच अपने वाहन को खड़ा कर अपहरणकर्ताओं के वाहन को आगे न जाने देने के लिए कहा, रात करीब दो बजे अपहरणकर्ताओं के वाहन को ग्रामीणों और तहसील टीम ने गैरी गांव में घेर लिया, जिसके बाद युवती को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया गया,

मामले में देव सिंंह पुत्र नारायण सिंह, उमराव सिंह पुत्र धर्म सिंह, राकेश सिंह पुत्र धर्म सिंह, देवेंद्र सिंह पुत्र धर्म सिंह, सभी निवासी ग्राम कनोल, तथा दौलत सिंह (60) पुत्र मदन सिंह, सुरेंद्र सिंह पुत्र दौलत सिंह, नारायणा सिंह पुत्र खिलाफ सिंह ग्राम गैरी को हिरासत में लिया गया, जबकि राहुल सिंंह पुत्र अमर सिंह मौका पाकर फरार हो गया, वाहन मालिक नारायण सिंह के बुलेरो वाहन को भी सीज कर दिया गया है, सभी आरोपियों के विरुद्घ अपहरण, छेड़छाड़ व आपराधिक षड़यंत्र का मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया है. 

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!