ग्रामीणों के माध्यम से नगर पंचायत अध्यक्ष ने थराली विधायक से की सड़क की मांग–
चमोलीः नगर पंचायत थराली के वार्ड नंबर चार के निवासी लंबी दूरी पैदल आवाजाही करने को मजबूर हैं, कारण यह है कि वार्ड तक पहुंचने के लिए सड़क की सुविधा नहीं है, ग्रामीणों को करीब 500 मीटर की खड़ी चढाई नापकर अपने गंतव्य को पहुंचना पड़ रहा है, ग्रामीणों ने नगर पंचायत अध्यक्ष से वार्ड को सड़क से लाभान्वित करने की मांग की है, स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड में आज तक एक भी विकास कार्य नहीं हुए हैं, इसके बावजूद भी स्थानीय लोगों ने कोई आंदोलन या विरोध नहीं किया।
लेकिन अब लोग सड़क के लिए एकजुट हो गए हैं. नगर पंचायत अध्यक्ष दीपा देवी भारती ने विधायक को भेजे पत्र में उंग तोक के बैंड से उंग गांव तक सड़क निर्माण की मांग की है, कहा गया कि सड़क न होने से ग्रामीणों का जनजीवन कठिनाईयों से गुजरता है, गांव के बुजुर्ग, बच्चों, गर्भवती महिलाओं को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
इधर, नगर पंचायत के सभासद कृष्णपाल, योगाचार्य मनोज सिंह, जगमोहन, सुरेंद्र, विनोद, चंद्रमोहन, अब्बल सिंंह, रेखा देवी आदि ने उंग तक सड़क निर्माण की मांग की है। कहा गया कि गांव का पैदल रास्ता भी कई जगहों पर टूटा पड़ा है, नगर पंचायत थराली पर सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए लगातार दबाव बनाया जाएगा।


