कोटद्वार। पुलिस ने नवजात की जान बचा ली, झाड़ियों से उठा कर उस अबोध को सहला कर अस्पताल में भर्ती करा दिया। हैरान कर देने वाला मामला बुधवार को कोटद्वार का है। यहां एक ननविवाहिता ने एक शिशु को जन्म देने के बाद झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने सूचना मिलने पर नवजात को झाड़ियों से निकालकर अस्पताल में भर्ती करा दिया। बच्चे की हालत अब सामान्य बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दो महिने पहले ही विवाहिता की शादी हुई थी। यह घटना कोटद्वार के भाबर क्षेत्र की है। चिकित्सालय कोटद्वार को सूचना मिली कि किसी महिला ने एक नवजात को झााडियों में फेंका है, जिस पर पुलिस ने छानबीच शुरू की। जहां झाड़ियों में ढूंढने के बाद नवजात शिशु पुलिस को मिल गया। इस दौरान शिशु की सांसे चल रही थी, पुलिस टीम ने बच्चे को चादर में लपेट कर चिकित्सालय कोटद्वार में भर्ती करा दिया। जब इस मामले में पुलिस ने तहकीकात की तो, नवजात को फेंकने वाली महिला की पहचान भी हो गई। पुलिस की पूछताछ में महिला ने सबकुछ उगल दिया। महिला ने कहा कि आज सुबह चार बजे उसने एक नवजात शिशु को जन्म दिया था, जिसके बाद उसने नवजात के बारे में अपने सास-ससुर को ना बता कर घर के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
घोर कलियुग, ममता हुई शर्मसार, नवजात को झाड़ियों में फेंका–
by laxmi Purohit | Jul 28, 2021 | दुर्घटना | 0 comments

Latest News
भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...
भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...
होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...
बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...
कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...
नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...
टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...
दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
