उत्तराखंडः चार युवकों की नदी में डूबने से मौत– 

by | May 3, 2022 | कोटद्वार, दुर्घटना | 0 comments


एक युवक नदी के भंवर में फंसा, तो एक दूसरे को बचाने के चक्कर में चार लोग ढूबे, मची अफरा-तफरी, परिजनों में कोहराम–

कोटद्वारः मंगलवार को ईद की छुट्टी के चलते कोटद्वार घूमने पहुंचे बिजनौर जनपद के नगीना के तीन युवक व एक अन्य समेत चार लोगों की खोद नदी में डूबने से मौत हो गई. घाटना के बाद से पीड़ित परिजनों में कोहराम मचा है, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन किसी को नहीं बचाया जा सका. चारों के शव नदी से बाहर निकाल दिए गए हैं. बताया जा रहा है कि ईद पर्व पर  नगीना बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के आठ लोग ईद के पर्व की छुट्टी मनाने के लिए कोटद्वार पहुंचे थे,

वे दुगड्डा मोटर मार्ग पर आमसौड़ और दुर्गादेवी के बीच खोह नदी में नहाने गए, इसी दौरान एक व्यक्ति नदी के भंवर में फंस गया, उसे बचाने के लिए दूसरा युवक नदी में उतर गया, वह भी नदी में ढूब गया, स्थिति यह रही कि एक दूसरे को बचाने के चक्कर में चार लोग नदी में डूब गए, जब क्षेत्र में यह बात पहुंची तो अफरा-तफरी मच गई, स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी, एसडीआरएफ व पुलिस की टीम ने मृतकों को नदी से बाहर निकाला।

पुलिस के अनुसार, नदीम (42) पुत्र अनीश, जैब (29) पुत्र शाहिद, गुड्डू (24) पुत्र शाहिद निवासी नजदीक पुलिस चौकी नगीना बिजनौर यूपी और गालिब (15) पुत्र खालिद निवासी शेखी सराय नगीना बिजनौर यूपी की नदी में डूबने से मौत हो गई है, शवों को मोर्चरी में रखकर मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। घटना की सूचना मिलने से परिजनों में कोहराम मचा है. 

Latest News

रुद्रप्रयाग: भारी वर्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश–

जिला​धिकारी विशाल मिश्रा ने वि​भिन्न विभागों के अ​धिकारियों के साथ की बैठक, तैयारियों की समीक्षा...

देहरादून: चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली रफ्तार–

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक प्रबंधन मजबूत करने की दिशा में बड़ा...

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...
error: Content is protected !!