विवाहिता की संदिग्ध परि‌‌स्थितियों में मौत–

by | May 5, 2022 | उत्तरकाशी, उत्पीड़न | 0 comments

मायके पक्ष ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, छह माह की गर्भवती थी नव विवाहिता, पुलिस जांच में जुटी– 

चिन्यालीसौड़ः एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया है, विवाहिता छह माह की गर्भवती थी, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए ‌पुलिस को शिकायत दर्ज की है, जिस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना बृहस्पतिवार को चिन्यालीसौड़ के नैरी गांव की है, गांव की कुसुमलता पत्नी पीपी थपलियाल घर में संदिग्ध अवस्था में मृत मिली, तहसील अधिकारियों के अनुसार, कुसुम का शव घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में ‌बरामद हुआ,

ससुराल पक्ष वालों ने तहसील टीम को बताया कि कुसुम ने आत्महत्या की है, जबकि मायके पक्ष ने दहेज के लिए इसे हत्या बताया है. तहसीलदार प्रताप ने बताया कि मायके पक्ष से मिली जानकारी के अनुसार कुसुम ने इंटरमीडिएट परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की थी और फार्मेसी का डिप्लोमा भी किया था, कुसुम की शादी को अभी एक वर्ष भी पूरा नहीं हुआ था, कुसुम 6 माह की गर्भवती भी थी, मृतका के भाई द्वारिका प्रसाद ने पति समेत ससुर, सास व देवर के खिलाफ बहिन व उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की हत्या के आरोप में धरासू थाने में शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, इसके बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा, पुलिस की ओर से बताया गया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है.  

Latest News

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...
error: Content is protected !!