देश के अंतिम गांव माणा में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर– 

by | May 25, 2022 | चमोली, जागरुकता, रचनात्मक, राष्ट्रीय | 0 comments

सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायमूर्ति सहित तमाम हस्तियों ने किया प्रतिभाग–
चमोलीः देश के अंतिम गांव माणा में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों को‌ विधिक सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी मुहैया कराई गई। शिविर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली (नालसा) एवं उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उच्च न्यायालय, नैनीताल के तत्वावधान में सीमांत गांव माणा के निकट गढवाल स्काउट के मैदान (बद्रीनाथ धाम) में बहुउदेशीय विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में  मुख्य अतिथि सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायमूर्ति एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष उदय उमेश ललित एवं उच्च न्यायालय नैनीताल के कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति व उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष एसके मिश्रा, सदस्य सचिव आरके खुल्बे, रजिस्ट्रार जनरल उत्तराखंड उच्च न्यायालय विवेक भारती शर्मा तथा जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेन्द्र दत्त मौजूद रहे। बहुउदेशीय शिविर में विधिक जागरूकता के साथ-साथ केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण, पर्यटन, कृषि, उद्यान, उद्योग, मत्स्य, पशुपालन, राजस्व आदि तमाम विभागों के स्टॉल पर जन समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करते हुए योजनाओं से लाभान्वित किया गया। गढवाल स्काउट एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा परीक्षण करते हुए नि:शुल्क दवा वितरत की गई।
मुख्य अतिथि मा. सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायमूर्ति एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री उदय उमेश ललित का सीमांत गांव माणा पहुचने पर स्थानीय लोगों ने भोटिया (पौणा) नृत्य तथा संस्कृति महा विद्यालय के छात्रों ने स्वास्थि वाचन और गढवाल स्काउट ने मधुर बैंड की धुन के साथ भव्य स्वागत किया। स्थनीय विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
मा. न्यायमूर्ति ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण का उदेश्य हर जरूरतमंद लोगों तक सुगमता से न्याय पहुंचाना है। इसी उदेश्य से राष्ट्रीय स्तर पर नालसा, राज्य स्तर पर सालसा, जिले स्तर पर विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन किया गया है, ताकि हर नागरिक को सुगमता से न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को सवैंधानिक अधिकार और न्याय मिलना चाहिए। सीमांत क्षेत्रों में विधिक साक्षरता शिविर के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक न्याय पहुचाना उनकी प्राथमिकता है। इस दौरान मा.न्यायमूर्ति ने शिविर में लगे सरकारी विभागों के स्टालों का निरीक्षण करते हुए दिव्यांगजनों में वैशाखी, व्हील चियर और कंबल भी  वितरित किए। वही राइका पांडुकेश्वर व बडागांव को स्पोर्ट्स किट प्रदान। इससे पूर्व मा.न्यायाधीश ने बद्रीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए देश की खुशहाली की कामना की।
मा.उच्च न्यायालय नैनीताल के कार्यवाहक मुख्य न्यायमूर्ति व उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष श्री एसके मिश्रा ने मुख्य अतिथि को रूद्राक्ष का पौधा, स्मृति चिन्ह और शाल भेंट कर उनका स्वागत किया।
मा. जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र दत्त ने विधिक सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
शिविर का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सिविल जज (सी0डि0)/सचिव सिमरनजीत कौर द्वारा किया गया। शिविर में कानूनी अधिवक्तागण, पराविधिक कार्यकर्तागण, विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित बडी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद थी।

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!