चमोलीः यहां पंखे पर रस्सी से लटका मिला सुपरवाइजर–

by | May 29, 2022 | चमोली, सुसाइट | 0 comments

बार-बार खटखटाने पर भी नहीं खुला दरवाजा तो स‌ाथियों ने खिड़की से देखा खौफनाक मंजर– 

चमोलीः बदरीनाथ हाईवे पर जोशीमठ के समीप सेलंग में जल विद्युत परियोजना का निर्माण कर रही हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी के सुपरवाइजर का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जोशीमठ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार का रहने वाला 20 साल का दीपू कुमार सिंह हिंदुस्तान कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर तैनात था।

शनिवार रात को उसके साथियों ने उसका कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कमरे से दीपू का कोई जवाब नहीं मिला। ‌खिड़की से झांककर देखा तो दीपू कमरे के पंखे पर लटका हुआ था। रात करीब ढाई बजे एचसीसी के प्रशासनिक अधिकारी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद जोशीमठ थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और बॉडी को पंखे से नीचे उतारा।

पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। कमरे में मृतक की ओर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। रविवार को घटना के कारण परियोजना का काम रुका रहा। 

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!