चमोलीः ऑनलाइन व्यापार से खासे परेशान हुए व्यापारी–

by | Jun 3, 2022 | उत्पीड़न, चमोली, व्यवसाय | 0 comments

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की जल्द से जल्द नीति बनाने की मांग–  

पोखरीः इन दिनों ऑनलाइन व्यापार का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है, लोग छोटे से बड़ी वस्तुओं के लिए ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं, जिससे व्यापारी खासे परेशान हैं। यहां पोखरी व्यापार मंडल ने ऑनलाइन व्यापार को लेकर चिंता जाहिर की है। व्यापार मंडल ने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजकर शीघ्र इसके लिए नीति बनाने की मांग की है। जिससे ऑनलाइन व्यापार ‌नियंत्रित हो सके और छोटे व्यापारियों को राहत मिल सके।

इससे पूर्व गोपेश्वर के व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित ने भी राज्य व केंद्र सरकार को इस संबंध में ज्ञापन भेजकर नीति निर्धारित करने की मांग की थी। 

पोखरी व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रकाश सेमवाल की ओर से भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि ऑनलाइन व्यापार आज सभी व्यापारियों की सबसे बड़ी समस्या बन गया है। इससे व्यापारियों का जबरदस्त उत्पीडऩ हो रहा है। ऑनलाइन व्यापार से सिर्फ विदेशी कंपनियों को लाभ पहुंच रहा है, जबकि देश के छोटे बड़े व्यापारी इससे बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार के फैसले भी विदेशी कंपनियों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। जिससे देश का खुदरा और छोटा व्यापारी बर्बाद होता जा रहा है। तेजी से दुकानें बंद हो रही हैं। सरकार को इसके लिए जल्द से जल्द नीति बनानी चाहिए। जिससे छोटे व्यापारियों को हो रहे नुकसान को कुछ कम किया जा सके।

Latest News

दुखद: केदारनाथ पैदल मार्ग पर खच्चर की लात से चालक घायल, हायर सेंटर रेफर–

आपदा मित्र की टीम ने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, ​स्थिति गंभीर-- गौरीकुंड, 27...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने कहा, नीती घाटी में तमक नाले में झील से कोई खतरा नहीं–

आज से खनन अपशिष्ट हटाने का कार्य होगा शुरू, शीघ्र सामान्य होगा नदी का बहाव चमोली। जिला​धिकारी गौरव...

जय केदार: व्यवस्थित और सुगमता से श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के कर रहे हैं दर्शन: आशा नौटियाल–

केदारनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, पांच दिन में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, कहा...

सांस्कृतिक धरोहर: सलूड़-डुंगरा गांव में रही रम्माण मेले की धूम, मुखौटा नृत्य रहे आकर्षण का केंद्र–

विधायक लखपत बुटोला ने तीन लाख और ब्लॉक प्रमुख ने की ढाई लाख रुपये देने की घोषणा-- जोशीमठ, 26 अप्रैल...

चमोली: भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली रैली, कांग्रेस पर साधा निशाना–

महिला आरक्षण बिल को लेकर सड़क पर उतरी भाजपा महिला कार्यकर्ता, कहा-कांग्रेस महिला विरोधी-- गोपेश्वर...

चमोली: शादी के ठीक एक दिन पहले दूल्हे ने की आत्महत्या–

आज बिरही के एक होटल में जानी थी बरात, शादी की खु​​शियां मातम में बदली-- चमोली। थराली के कुलसारी...

चमोली: जोशीमठ में चल रहे स्थिरीकरण की डीपीआर को सार्वजनिक करें, समिति ने उठाए कार्यों पर सवाल–

जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने नगर क्षेत्र में स्थिरीकरण के कार्यों पर उठाए सवाल, डीपीआर सार्वजनिक करने...

जय भैरवनाथ: केदारनाथ धाम में श्री भकुंट भैरव नाथ मंदिर के कपाट खुले–

जय भैरवनाथ के जयकारों से गूंजी केदारपुरी, आज से शुरू होंगी नित्य पूजाएं-- केदारनाथ। केदारनाथ धाम में...

सुखद: हाईस्कूल में रुद्रप्रयाग जनपद तीसरे स्थान पर, इंटरमीडिएट में भी शानदार प्रदर्शन–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी अजय कुमार चौधरी ने दी शुभकामनाएं, हाईस्कूल में 95.95 प्रतिशत, इंटर में 87.28...
error: Content is protected !!