पहली बार सतोपंथ में सुनाई दी घोड़े-खच्चरों की चापू..

by | Jun 11, 2022 | आस्था, चमोली | 0 comments

प्राकृतिक सौंदर्य को देख अभिभूत हो उठे जापानी, जानें, क्या है सतोपंथ का धार्मिक महत्व– 
चमोलीः जापान से पर्यटकों का आठ सदस्यीय दल सतोपंथ जा पहुंचा। सतोपंथ के प्राकृतिक सौंदर्य को देख पर्यटक ‌अभिभूत हो उठे। यह वहीं स्थान है, जहां से पांच भाई पांडव स्वर्ग के लिए गए थे। 
समुद्रतल से 4600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित सतोपंथ झील में आठ सदस्य जापानी दल घोड़े खच्चरों के साथ पहुंचा। पहली बाद सतोपंथ में घोड़े-खच्चरों की चापू सुनाई दी। आज से पहले कभी भी कोई भी पर्यटक दल यहां घोड़े खच्चर से नहीं पहुँच पाया है। सभी यात्री और पर्यटक पैदल ही यहां ट्रैकिंग कर पहुंचते हैं। पर्यटक सतोपंथ में आध्या‌त्मिक शांति के लिए पहुंचते हैं। सतोपंथ का मौसम बेहद रोमांचक और मन-मस्तिष्क को सुकून पहुंचाने वाला होता है। यहां ज्यादातर साधु संत और आध्यात्मिक प्रवृत्ति के ही श्रद्घालु यात्रा करते हैं। 

बतातें हैं कि महाभारत में पांडव इसी रास्ते स्वर्ग गए थे। यह झील प्राकृतिक झीलों में से एक है। धार्मिक लिहाज के साथ ही प्राकृतिक सौंदय के वजह से विश्व के पर्यटन मानचित्र में यह झील दर्ज है। धार्मिक मान्यता है कि इस पांच तिकोने वाली झील में एकादशी के दिन त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु महेश स्नान करते हैं। जापानी पर्यटक जब यहां पहुंचे तो बकौल पर्यटक दुनिया का यह इकलौता स्थान है जहां पर हमें ईश्वर का अहसास होता है। यह दुनिया के लिए आध्यात्मिक शांति का केंद्र है।

यहां पर भगवान का ध्यान और योग किया। हमने इस स्थान के बारे में सिर्फ सुना था, जब यहां पहुंचे तो इस स्थान का करीब से एहसास हुआ। ग्रुप लीडर ग्रांट एडवेंचर जोशीमठ राजेंद्र मर्तोलिया और गाइड दिनेश का कहना है कि यह आठ सदस्यीय दल कोरोना काल के बाद पहली बार सतोपंथ सरोवर पहुंचा। दल ने यहां विश्व जन कल्याण हेतु हवन यज्ञ भी किया। 

Latest News

रुद्रप्रयाग: भारी वर्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश–

जिला​धिकारी विशाल मिश्रा ने वि​भिन्न विभागों के अ​धिकारियों के साथ की बैठक, तैयारियों की समीक्षा...

देहरादून: चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली रफ्तार–

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक प्रबंधन मजबूत करने की दिशा में बड़ा...

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...
error: Content is protected !!