चमोली में उच्च हिमालय क्षेत्र में पहुंचे चरवाहे–

by | Jun 13, 2022 | चमोली, व्यवसाय | 0 comments

 जोशीमठ तहसील प्रशासन ने दी अनुमति, मजबूत सूचना तंत्र का काम भी करते हैं चरवाहे–

चमोलीः प्रतिवर्ष चमोली जनपद के साथ ही अन्य जनपदों के भेड़-बकरी पालक उच्च हिमालय क्षेत्रों में अपनी भेड़-बकरियों को चरान के लिए ले जाते हैं। इसके लिए पहले जोशीमठ तहसील प्रशासन से अनुमति लेनी पड़ती है। इस बार तहसील की ओर से भली-भांति परीक्षण के बाद 209 चरवाहों को ‌चीन सीमा क्षेत्र और उच्च हिमालय क्षेत्रों में जाने की अनुमति दी गई है। एक भेड़ पालक के साथ 800 से 1000 भेड़-बकरियों के चरान का जिम्मा रहता है।

जून से अक्टूबर माह तक ये चरवाहे अपनी भेड़-बकरियों के साथ बुग्यालों में रहते हैं। ठंड बढ़ने पर ये निचले क्षेत्रों की ओर लौट जाते हैं। चरवाहे अपने खाने-पीने का सामान भी एकसाथ अपनी पीठ पर लादकर बुग्यालों में ले जाते हैं। कई भेड़-बकरियां बुग्यालों में ही प्रसव होकर बच्चों को जन्म देते हैं, जिससे लौटते वक्त भेड़-बकरियों की संख्या भी बढ़ जाती है। चमोली जनपद में मौजूदा समय में 75417 भेड़ और 96861 बकरियां हैं। 

भेड़ पालक प्रतिवर्ष अपने भेड़-बकरियों को चरान के लिए उच्च हिमालय क्षेत्रों में ले जाते हैं। ये चरवाहे सीमा क्षेत्र में भारतीय सेना के लिए सूचना तंत्र का काम भी करते हैं। सीमा क्षेत्र के गांवों को द्वितीय रक्षा पंक्ति के गांव भी कहा जाता है। जब चरवाहे सीमा क्षेत्र में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अपनी भेड़ बकरियों के साथ पहुंचते हैं तो वे सीमा पार की गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखते हैं। वर्ष 2015 में बाड़ाहोती क्षेत्र में चीनी सैनिकों ने भारतीय चरवाहों की खाद्य सामग्री को ही नष्ट कर दिया था और उन्हें लौट जाने के लिए कहा था, बावजूद इसके चरवाहे बिना डरे अपनी भेड़-बकरियों को लेकर प्रतिवर्ष सीमा क्षेत्र में पहुंचते हैं। 

Latest News

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...
error: Content is protected !!