चमोलीः जानवरों से होने वाली बीमारियां रोकने के लिए सावधानी जरूरी–

by | Jul 6, 2022 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

विश्व जूनोसिस के मौके स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित की गई कार्यशाला

गोपेश्वर। विश्व जूनोसिस दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जानवरों से फैलने वाली बीमारियों और उनके बचाव के बारे में बताया गया।

हर साल छह जुलाई को विश्व जूनोसिस दिवस मनाया जाता है। जिसमे जानवरों से मनुष्यों में फैलने वाली बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है। बुधवार को सीएमओ कार्यालय गोपेश्वर में आयोजित कार्यशाला में प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमा रावत ने कहा कि लोग पशु-पक्षियों से प्रेम करते हैं। कई लोग लोग गाय, कुत्ता, बिल्ली, चूहे, पक्षी, मछलियां आदि पालते हैं। मगर थोड़ी सी असावधानी इंसान या जानवर को बीमार कर सकती है।

जूनोसिस रोगों में रेबीज, स्वाइनफ्लू, इबोला, निपा, सालमोनेलोसिस, लेप्टोस्पाइरोसिस, वेस्ट नाइल आदि शामिल हैं। जूनोसिस रोगों की रोकथाम और नियत्रंण के लिए स्वच्छता बनाए रखना जरूरी है। जानवरों के संपर्क में आने के बाद हाथ धोना, जूनोटिक रोगों के सामुदायिक प्रसार को कम कर सकता है। अगर आपके पास जानवर है तो उनकी देखभाल करें। उनकी नियमित जॉंच करवायें। जानवरों को छूने या उनके साथ खेलने के बाद अपने हाथों को साबुन से अच्छी तरह से धोएं। पालतू जानवरों को समय पर जरूरी वैक्सीन लगायें। जानवरों के द्वारा छुए, चाटे या सूंघे खाद्य पदार्थों का सेवन ना करें।

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मी उदय सिंह रावत ,आशीष सती, शैली यादव, नरेंद्र सिंह रावत, रिंकी तिवारी, चन्द्रकला ममगांई, राजवीर कुंवर, ललित किमोठी, महेश देवराड़ी, रचना, प्रवीण बहुगुणा, नवीन जोशी सहित एएनएम, आशा एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे। 

Latest News

मांग: मां राजराजेश्वरी नंदा देवी के पड़ाव इच्छोली गांव में पंचायत भवन निर्माण की मांग तेज–

पूर्व ग्राम प्रधान व राज्य आंदोलनकारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने की जिला​धिकारी से मुलाकात, ज्ञापन...

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!