मंडल घाटी के देवलधार गांव में तनाव, एसडीएम से मिलने पहुंचे जनप्रतिनिधि–

by | Aug 5, 2021 | चमोली, पर्यावरण, समस्या | 0 comments

चमोली। चमोली जनपद की शांत मंडल घाटी में देवलधार गांव के ग्रामीणों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि गांव के कुछ लोगों द्वारा वन पंचायत की भूमि पर अतिक्रमण किया जा रहा है, और राजस्व विभाग आंख मूंदकर देख रहा है। बृहस्पतिवार को सभी ग्रामीणों ने चमोली तहसील में पहुंचकर एसडीएम से भेंट की। कहा कि जल्द से जल्द अतिक्रमण को चिन्हित कर वन पंचायत की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त किया जाए। ग्रामीणों ने कहा कि कुछ ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण को हटा लिया गया है, लेकिन कुछ लोग अभी भी वन पंचायत की भूमि पर कब्जा जमा बैठे हैं। दरअसल 29 जुलाई को गांव में अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई। निर्णय लिया गया कि वन पंचायत की भूमि से अतिक्रमण हटवाने के लिए तहसील प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा। ग्राम प्रधान गीता डिमरी और वन सरपंच हेमानंद सती ने कहा कि अतिक्रमण इतना हो गया है कि चारापत्ती की समस्या उत्पन्न हो गई है। गौचर भी नहीं बचा है। यदि ऐसा ही होता रहा तो गांव में वन पंचायत की भूमि ही नहीं बचेगी। महिला मंगल दल अध्यक्ष लक्ष्मी सती, जयंती देवी, दीनबंधू डिमरी, सुशील डिमरी, देवराम तिवारी, अनीता और शांता देवी ने कहा कि अतिक्रमण तो हटना ही चाहिए। शुक्रवार को गांव में कानूनगो और पटवारी को भेजने का आश्वासन एसडीएम अभिनव शाह ने दिया है। 

Latest News

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...
error: Content is protected !!