चमोलीः अस्पताल जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत गांवों में आयोजित होंगे स्वास्थ्य शिविर– 

by | Aug 3, 2022 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

पढ़ें किस गांव में कब लगेगा स्वास्थ्य शिविर, विभिन्न स्पेशलिस्ट होंगे शामिल– 

गोपेश्वरः चमोली जनपद के गांव- गांव में अस्पताल जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत वि‌भिन्न विकास खंडों में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। पहला शिविर छह अगस्त को गैरसैंण ब्लॉक के मेहलचौंरी में आया‌ेजित होगा। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की पहल पर आयोजित हो रहे स्वास्थ्य शिविरों में जनरल सर्जन, आर्थो सर्जन, स्त्रीरोग व बाल रोग विशेषज्ञ, ईएनटी सर्जन के साथ विभिन्न जांचों की सुविधा उपलब्ध रहेगी। स्वास्थ्य परीक्षण में गंभीर बीमारी वाले मरीजों को उच्च स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार के लिए सभी सुविधाएं मुहैया करायी जाएंगी।

स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से रोस्टर जारी कर दिया गया है। छह अगस्त को मैहलचौंरी, 26 को नंदासैंण, तीन सितंबर मलारी, 13 को सलना, 22 को निजमुला, 11 अक्तूबर को सितेल, 28 को झिंझोणी, 10 नवंबर को लोल्टी, 26 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उर्गम, 13 दिसंबर को रौता, 30 को सवाड़, 11 जनवरी को मटई, 25 को कुनीपार्था, 9 फरवरी को जस्यारा, 24 को परखाल, 10 मार्च को मेहलचौंरी, 20 मार्च को लोहाजंग और 28 मार्च को स्यूण बेमरु में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।

शिविर में चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम द्वारा हड्डी रोग, नेत्र व क्षय रोग, आंख, नाक, कान तथा मधुमेह, ब्लड प्रेशर, हाइपरटेंशन, ह्दय रोग, मोतियाबिंद जैसे विभिन्न रोगों की स्क्रीनिंग कर निःशुल्क जांच की जाएगी। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग और जिला समाज कल्याण विभाग को अधिक से अधिक लोगों को शिविर का लाभ पहुंचाने के लिए प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। 

Latest News

मांग: मां राजराजेश्वरी नंदा देवी के पड़ाव इच्छोली गांव में पंचायत भवन निर्माण की मांग तेज–

पूर्व ग्राम प्रधान व राज्य आंदोलनकारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने की जिला​धिकारी से मुलाकात, ज्ञापन...

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!