उत्साहः भावी अग्निवीर सड़क और खेल मैदान के बाद अब पुलिस कार्यालय में बहा रहे पसीना– 

by | Aug 16, 2022 | चमोली, रोजगार | 0 comments

कोटद्वार में होगी अग्निवीरों की भर्ती, चरित्र व स्थाई प्रमाण पत्र बनवाने के लिए उमड़ी युवाओं की भीड़–

गोपेश्वरः इन दिनों भावी अग्निवीर सड़क से लेकर खेल मैदानों में सुबह से शाम तक खूब पसीना बहा रहे हैं। चरित्र प्रमाणपत्र बनवाने और स्थाई प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पुलिस कार्यालय से लेकर तहसील तक भावी अग्निवीरों की लाइन लगी है। कोटद्वार में 19 20 को अग्निवीर भर्ती आयोजित होगी। पिछले कई दिनों से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में चरित्र प्रमाणपत्र बनवाने के लिए युवाओं का हुजूम उमड़ रहा है। मंगलवार को भी देर शाम तक पुलिस अधिकारी और जवान युवाओं के चरित्र प्रमाणपत्र बनाने में जुटे रहे।

18 अगस्त को कोटद्वार में चमोली जनपद के युवाओं की अग्निवीर की भर्ती आयोजित होगी। पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने बताया कि अग्निवीर भर्ती में जाने वाले युवाओं के चरित्र प्रमाणपत्र बनाने के लिए अतिरिक्त जवानों को भी लगाया गया है। युवा देर शाम तक पुलिस कार्यालय में डटे रहे। 
वहीं, अग्निवीर भर्ती में शामिल होने के लिए युवा सुबह चार बजे से ही दौड़ लगाने सड़क और खेल मैदान में पहुंच रहे हैं। अग्निवीर भर्ती को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। युवा लक्ष्मण सिंह पंवार, मनवर सिंह, सुखवीर सिंह आदि का कहना है कि वे पिछले कई महिनों से सेना में भर्ती होने के लिए मेहनत कर रहे हैं। 

Latest News

जय बदरीनाथ: शरद पूर्णिमा पर फूलों से सजा बदरीनाथ मंदिर, श्रद्धालुओं की संख्या 21 लाख पार–

कपाट बंद होने में चंद दिन शेष, यात्रियों की संख्या 22 लाख के पार पहुंचने की उम्मीद-- बदरीनाथ। शरद...

चमोली: इंटर स्कूल प्रतियोगिता में ज्योति विद्यालय विजेता–

पांच विद्यालयों के 60 छात्र-छात्राओं ने निबंध, भाषण, अंग्रेजी कविता और कला प्रतियोगिता में किया...

चमोली: सामूहिक विकास व आत्मनिर्भता का माध्यम है सहकारिता–

जिला सहकारी बैंक की बैठक में अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने सहकारिता को बढ़ावा देने पर दिया जोर...

जय बदरी-जय केदार: देवभूमि की धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत को रखें संरक्षित: राज्यपाल–

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने किए बदरीनाथ और केदारनाथ के किए दर्शन-- बदरीनाथ/केदारनाथ। राज्यपाल डॉ...

चमोली: शादी की याद में नवदंपती ने रोपा समलौण पौधा–

समलौण आंदोलन के तहत आयोजित किया गया कार्यक्रम, अभी तक सैकड़ों जगहों पर पौधरोपण कर चुकी हैं संयोजिका...

चमोली: अक्षत नाट्य संस्था ने गढ़वाली बोली में किया चक्रव्यूह का मंचन, अब देहरादून विरासत में गरजेंगा कौरव दल–

अभिमन्यु वध का मार्मिक मंचन देख नम हुईं दर्शकों की आंखें-- गोपेश्वर, 25 अक्टूबर 2026: गोेपेश्वर के...

कार्रवाई: नशे में वाहन चलाना पड़ा अगस्त्यमुनि के युवा को भारी–

बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-- पोखरी (चमोली)। सड़क...

चमोली: पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि–

पुलिस लाइन में पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट का रखा मौन-- गोपेश्वर। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर...

चमोली: दुर्गम गांवों में नुक्कड़ नाटकों से सरकारी योजनाओं की अलख–

अक्षत नाट्य संस्था के कलाकार लोकगीतों और नाटकों के जरिए ग्रामीणों को कर रहे जागरूक-- गोपेश्वर/देवाल।...
error: Content is protected !!