समस्याः एक सितंबर से सस्ते गल्ले की दुकानों से राशन का वितरण होगा ठप– 

by | Aug 17, 2022 | चमोली, समस्या | 0 comments


जिलाधिकारी से मिले सस्ता गल्ला विक्रेता, उन्हें ज्ञापन सौंपा, ये मांगें उठाई– गोपेश्वरः अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चमोली जिला सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता समिति से जुड़े गल्ला विक्रेताओं ने कार्य बहिष्कार का निर्णय‌ लिया है। कहा गया कि शीघ्र मांगों पर कार्रवाई न होने पर एक सितंबर से गोदामों से खाद्यान्न उठान और वितरण कार्य बंद कर दिया जाएगा। इस संबंध में सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने जिलाधिकारी को भी ज्ञापन सौंपा।

चमोली जिला सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता समिति के जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में धनराज सिंह, महावीर सिंह, नरेंद्र सिंह, पूरन सिंह, दीपचंद्र, सत्य प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, रमेश जोशी, करण सिंह, मान सिंह आदि ने जिलाधिकारी से भेंट कर कहा कि समिति लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रही है लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने प्रत्येक खाद्यान्न गोदामों में धर्मकांटा स्थापित करने, सम्मानजनक मानदेय दिए जाने, ऑनलाइन कार्य करने के लिए संचार सुविधा देने, दुकान का किराया, बिजली बिल का भुगतान करने, समस्त गल्ला विक्रेताओं को बीमा का लाभ देने, दुकान में सहायक कर्मचारी की नियुक्ति करने और लंबित बिलों के भुगतान की मांग उठाई है। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो एक सितंबर से खाद्यान्न का उठान और वितरण ठप कर दिया जाएगा।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!