दिक्कतः ऊर्जा प्रदेश के चमोली जनपद में दो दिन से विद्युत सप्लाई ठप–

by | Aug 24, 2022 | चमोली, समस्या | 0 comments

ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता ने किया मोबाइल स्विच ऑफ, डीएम ने कहा शाम तक आ जाएगी लाइट– 

गोपेश्वरः दो दिन से चमोली जनपद में 250 से अधिक गांव अंधेरे में हैं। नंदप्रयाग में 66 केवी की विद्युत लाइन के क्षतिग्रस्त होने से जनपद के बड़े हिस्से में बिजली गुल है। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बदरीनाथ धाम सहित जोशीमठ और दशोली विकास खंड के गांव अंधेरे में हैं।

ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता का फोन स्विच ऑफ हो गया है। जिससे यह पता भी नहीं हो पा रहा है कि बिजली सप्लाई कब तक हो जाएगी, जबकि चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि 33 केवी की नंदप्रयाग-सिमली लाइन से बिजली की व्यवस्था की जा रही है, शाम तक बिजली सप्लाई कर दी जाएगी। इधर, बिजली न होने से आइस्क्रीम और बैकरी व्यवसायियों का कारोबार ठप पड़ गया है।

लकड़ी व्यवसायी भी काम नहीं कर पा रहे हैं। फोटो स्टेट और इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों में भी काम ठप पड़ गया है। जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के प्रवक्ता कमल रतूड़ी और संरक्षक अतुल सती का कहना है कि ऊर्जा निगम वर्षों पुरानी बूड़ी हो चुकी 66 केवी की विद्युत लाइन को आज तक शिफ्ट नहीं कर पाया है। हर साल बरसात में लोगों को बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र विद्युत सप्लाई सुचारु करने की मांग उठाई है।  लोग जनरेटर आर बैटरी से जैसे तैसे अपने मोबाइल फोन चार्ज कर रहे हैं।   

Latest News

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...
error: Content is protected !!