ऑनलाइन ठगीः हेलीकॉप्टर टिकट की धोखाधड़ी के दो आरोपियों को रुद्रप्रयाग पुलिस ने दबोचा– 

by | Aug 27, 2022 | ठगी, रूद्रप्रयाग | 0 comments

केदारनाथ यात्रा में हेली टिकट बुकिंग को लेकर की गई थी ऑनलाइन धोखाधड़ी, पुलिस कर रही थी मामले की जांच–

रुद्रप्रयागः  केदारनाथ यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर टिकट की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर तीर्थ यात्रियों से धोखाधड़ी के मामले में रुद्रप्रयाग पुलिस ने दो आरोपियों को बिहार के पटना से धर दबोचा है। न्यायालय के आदेश पर आरोपियों को जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया है। 

पुलिस के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के सोलन क्षेत्र निवासी परीक्षित शारदा ने 17 मई को गुप्तकाशी थाने में हेलीकॉप्टर टिकट को लेकर धोखाधड़ी होने की लिखित शिकायत दर्ज की थी। उन्होंने कहा कि पवनहंस हेली कंपनी के हेलीकॉप्टर में ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नाम पर उनसे 112000 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई। जब वे परिजनों सहित केदारनाथ यात्रा के लिए संबंधित हेली कंपनी के कार्यालय पहुंचे तो उन्हें कोई टिकट नहीं मिला साथा ही संपर्क करने पर ऑनलाइन बुकिंग वाले व्यक्ति से भी संपर्क नहीं हुआ।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक टीम गठित कर बिहार राज्य के पटना भेजा। टीम ने धोखाधड़ी के आरोपी कौशल कुमार और राहुल कुमार गिरफ्तार किया। शनिवार को उन्हें रुद्रप्रयाग लाया गया। एसपी ने बताया कि आरोपियों ने हेली कंपनी की फर्जी वेबसाइट बनाई थी। इसी के जरिए वे‌ टिकट की ऑनलाइन ठगी करते थे। पुलिस टीम में फाटा चौकी प्रभारी  राजबर सिंह राणा, उप निरीक्षक केशवानंद पुरोहित, आरक्षी रवींद्र सिंह, राहुल कुमार और राकेश कुमार शामिल थे।

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!