चमोली। जिला खाद्य पूर्ति विभाग की ओर से राशन कार्ड सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को गोपेश्वर में विभाग के अधिकारियों ने राशन की दुकानों का निरीक्षण कर 105 राशन कार्डों को अपात्र मानते हुए निरस्त कर दिया है। अन्य दुकानों में भी सत्यापन कार्य शुरू कर दिया गया है। शासन से विभाग को यह निर्देश प्राप्त हुआ है। डीएसओ केएल शाह के नेतृत्व में पूर्ति विभाग की टीम ने दिनभर राशन की दुकानों का सत्यापन कार्य किया। श्री शाह ने बताया कि सत्यापन कार्य के लिए ब्लॉक स्तर पर भी टीम का गठन किया गया है। समिति की ओर से अपात्र लोगों के राशन कार्ड को निरस्त कर पात्र लाभार्थी के राशन कार्ड बनाने की कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को भी अपने राशन कार्ड बनवाने हैं तो वे जिला पूर्ति विभाग के कार्यालय या अपने नजदीकी खाद्यान्न गोदाम में अभिलेख जमा करवा सकते हैं।
राशन कार्ड सत्यापन कार्य हुआ शुरू, यहां 105 राशन कार्ड कर दिए निरस्त–
by laxmi Purohit | Aug 6, 2021 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

Latest News
अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...
ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
नई टिहरी, 14 अप्रैल 2026: पोस्ट कोटी कॉलोनी से उप निरीक्षक नरेंद्र राणा के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम...
इस अदभुत दृश्य को बढ़ी संख्या में पहुंचते हैं श्रद्धालु, देवशाल गांव के विंदवासिनी मंदिर से देव...
कलश साहित्यिक संस्था की ओर से आयोजित किया गया कवि सम्मेलन, भाषा के संरक्षण पर दिया जोर-- नंदप्रयाग।...
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने की नगर पंचायत को पांच लाख, वार्डों को एक-एक लाख रुपये की...
दोफन में किया रात्रि प्रवास, प्राकृतिक सुंदरता की खूब की तारीफ, भरपूर आनंद उठाया-- घनसाली (टिहरी)।...
अश्व वंशीय पशुओं के संरक्षण को लेकर आयोजित की गई कार्यशाला, हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर घोड़ा...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद प्रशासन ने बनाई व्यवस्था, होटल व्यवसायियों को भी...

