स्वास्थ्यः शिविर में 500 से अधिक लोगों ने करायी स्वास्थ्य जांच– 

by | Sep 13, 2022 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

चमोली जिला प्रशासन की ओर से सलना गांव में आयोजित किया गया मल्टी स्पेशलिस्ट चिकित्सा शिविर– 

पोखरीः विकासखंड पोखरी के सलना गांव में चमोली जिला प्रशासन की ओर से आयोजित मल्टी स्पेशलिस्ट निशुल्क चिकित्सा शिविर में 500 से अधिक ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर में दिव्यांगजनों को विशिष्ट पहचान पत्र निर्गत किए गए। ब्लॉक प्रमुख प्रीति भंडारी ने लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए।

प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी आनंद सिंह भाकुनी की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में ग्राम सलना, चंद्रशिला कांडई, रडुवा, जौरासी, किमोठा, तोणजी, डुंगर, मसोली, कलसीर, नैल-नौली, सिदेली, गुणम सहित अन्य गांव के लोग स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे। जिसमें जनरल सर्जन, आर्थो सर्जन, स्त्री व बाल रोग विशेषज्ञ, ईएनटी सर्जन आदि ने लोगों की जांच की। इस दौरान 34 दिव्यांग और मानसिक रोगी प्रमाण पत्र भी बनाए गए। जबकि 11 लोगों को कोविड की बुस्टर डोज लगाई गई। वहीं समाज कल्याण विभाग ने विभिन्न पेंशनों के 25 आवेदनों का मौके पर ही सत्यापन किया। शिविर में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजीव शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से दूरस्थ गांव के लोगों को स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान प्रभारी सीडीओ आनंद सिंह भाकुनी और उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता ने लोगों की समस्याएं भी सुनी।

शिविर में डा. वैभव विशाल, डा. उमा शर्मा, डा. अमित जैन, डा. अंकित भट्ट, डा. निर्मल प्रसाद, बाल रोग विशेष डा. मानस सक्सेना, मानसिक रोग विशेषज्ञ डा. नवीन डिमरी, दंत रोग विशेषज्ञ डा. प्रतिभा मधुरकर, सीएचसी पोखरी अधीक्षक डा. आशिफ अल्वी आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...
error: Content is protected !!