अनदेखीः तीन साल से पेंशन के लिए दर-दर भटक रहा बुजुर्ग आनंद सिंह–

by | Sep 18, 2022 | उत्पीड़न, चमोली | 0 comments

2019 में बेलदार के पद से सेवानिवृत होने के बाद अभी तक नहीं मिली पेंशन

गोपेश्वरः सेवानिवृति के तीन साल बाद भी पेंशन का लाभ न मिलने के कारण जोशीमठ के थेंग गांव निवासी आनंद सिंह पंवार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की अनदेखी का दंश झेल रहा है। वर्ष 2019 में लोक निर्माण विभाग में बेलदार पद से सेवानिवृति होने के बाद अभी तक भी आनंद सिंह को पेंशन का लाभ नहीं मिल पाया है।

आनंद सिंह का कहना है कि पेंशन लगवाने के लिए वह अभी तक लगभग 50000 रुपये तक खर्च कर चुके हैं। आनंद सिंह पंवार जोशीमठ में लोनिवि में बेलदार के पद पर कार्यरत थे। क्षेत्र के गांव-गांव में निर्मित सड़कों के निर्माण में आनंद सिंह पंवार ने जी जान से अपनी ड्यूटी निभाई। वे जब 2019 में सेवानिवृत हुए तो उन्होंने अपने सभी कागजात लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड गोपेश्वर में जमा कराए। लंबे समय तक जब पेंशन का लाभ नहीं मिला तो वे जोशीमठ से करीब 60 किलोमीटर की दूरी नापकर गोपेश्वर पहुंच रहे हैं। लेकिन उन्हें पेंशन प्रकरण को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है। अधिकारियों के कहने पर वह कोषागार के भी कई चक्कर लगा चुके हैं, बावजूद इसके पेंशन का लाभ नहीं मिल पाया है।

आनंद सिंह का कहना है कि 1988 में वह लोनिवि में बेलदार के पद पर तैनात थे। 2019 में सेवानिवृत्त हुए तो विभागीय अधिकारियों ने उन्हें जल्द पेंशन का लाभ देने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक पेंशन नहीं मिली है। वे कहते हैं कि जोशीमठ से गोपेश्वर तक पहुंचने में उनके एक बार में पंद्रह सौ रुपये तक खर्च हो रहे हैं।

Latest News

दुखद: केदारनाथ पैदल मार्ग पर खच्चर की लात से चालक घायल, हायर सेंटर रेफर–

आपदा मित्र की टीम ने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, ​स्थिति गंभीर-- गौरीकुंड, 27...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने कहा, नीती घाटी में तमक नाले में झील से कोई खतरा नहीं–

आज से खनन अपशिष्ट हटाने का कार्य होगा शुरू, शीघ्र सामान्य होगा नदी का बहाव चमोली। जिला​धिकारी गौरव...

जय केदार: व्यवस्थित और सुगमता से श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के कर रहे हैं दर्शन: आशा नौटियाल–

केदारनाथ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, पांच दिन में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, कहा...

सांस्कृतिक धरोहर: सलूड़-डुंगरा गांव में रही रम्माण मेले की धूम, मुखौटा नृत्य रहे आकर्षण का केंद्र–

विधायक लखपत बुटोला ने तीन लाख और ब्लॉक प्रमुख ने की ढाई लाख रुपये देने की घोषणा-- जोशीमठ, 26 अप्रैल...

चमोली: भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली रैली, कांग्रेस पर साधा निशाना–

महिला आरक्षण बिल को लेकर सड़क पर उतरी भाजपा महिला कार्यकर्ता, कहा-कांग्रेस महिला विरोधी-- गोपेश्वर...

चमोली: शादी के ठीक एक दिन पहले दूल्हे ने की आत्महत्या–

आज बिरही के एक होटल में जानी थी बरात, शादी की खु​​शियां मातम में बदली-- चमोली। थराली के कुलसारी...

चमोली: जोशीमठ में चल रहे स्थिरीकरण की डीपीआर को सार्वजनिक करें, समिति ने उठाए कार्यों पर सवाल–

जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने नगर क्षेत्र में स्थिरीकरण के कार्यों पर उठाए सवाल, डीपीआर सार्वजनिक करने...

जय भैरवनाथ: केदारनाथ धाम में श्री भकुंट भैरव नाथ मंदिर के कपाट खुले–

जय भैरवनाथ के जयकारों से गूंजी केदारपुरी, आज से शुरू होंगी नित्य पूजाएं-- केदारनाथ। केदारनाथ धाम में...

सुखद: हाईस्कूल में रुद्रप्रयाग जनपद तीसरे स्थान पर, इंटरमीडिएट में भी शानदार प्रदर्शन–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी अजय कुमार चौधरी ने दी शुभकामनाएं, हाईस्कूल में 95.95 प्रतिशत, इंटर में 87.28...
error: Content is protected !!