रातभर बिजली आने के कोई आसार नहीं, यह है मुख्य वजह–

by | Aug 6, 2021 | चमोली, समस्या | 0 comments

चमोली। श्रीनगर से कोठियालसैंण के लिए सप्लाई हो रही 66 केवी की विद्युत लाइन में फाल्ट आने से चमोली जनपद में विद्युत सप्लाई बाधित हो गई है। रुद्रप्रयाग और श्रीनगर के बीच लाइन में फाल्ट आने से अब रातभर जिलेवासियों को फिलहाल अंधेरे में ही रात गुजारनी पड़ेगी। ऊर्जा निगम के ईई कैलाश कुमार ने बताया कि रात होने के कारण अब शनिवार को ही लाइन का सुधारीकरण कार्य शुरू किया जाएगा। वहीं, बार-बार 66 केवी की विद्युत लाइन में फाल्ट आने से लोग परेशान हो गए हैं। रामणी गांव के ग्राम प्रधान सूरज सिंह पंवार का कहना है कि ऊर्जा निगम को बिजली सप्लाई की वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए। जनपद में पोखरी, घाट, दशोली और जोशीमठ क्षेत्र में विद्युत सप्लाई बाधित पड़ी हुई है। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में अंधेरे में जंगली जानवरों के आबादी क्षेत्र में आने का खतरा बना रहता है। 

Latest News

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...
error: Content is protected !!